Home » गैजेट्स » भारतीय बाजार में अपना परचम लहराने आ रही Moto Watch, जाने कब होगी लॉन्च

भारतीय बाजार में अपना परचम लहराने आ रही Moto Watch, जाने कब होगी लॉन्च

Moto Watch:- मोटरोला के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी सेक्टर में लॉन्च हो चुके हैं। अब ऐसे में मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन के साथ कंपनी नई स्मार्ट वॉच मोटो वॉच को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टवॉच को आने वाली 23 जनवरी 2026 को लांच किया जा रहा है। इस स्मार्टवॉच में आपको OLED स्क्रीन के साथ जबरदस्त हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और वाटरप्रूफ रेटिंग भी मिलेगी। इस स्मार्टवॉच में एक से बढ़कर एक जबरदस्त अपडेट आपको देखने को मिलेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मोटो वॉच की खूबियां

मोटरोला की इस मोटोवॉच में आपको 1.4 इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी। इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलेगा और इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में आपको डिटेल्स में हेल्थ इनसाइट्स भी मिलेगी। इसके साथ ही इसमें स्टेप्स, नींद, स्ट्रेस, हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग इसके अलावा पोलर द्वारा पावर्ड है और स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर के लिए भी बहुत पावरफुल मानी जा रही है।

मोटोवॉच की बैटरी

मोटरोला की इस वॉच में आपको डस्ट और वाटर रेजिडेंस के लिए लगभग IP68 रेटिंग के साथ मिलेगी। इसमें 1 ATM प्रेशर रेटिंग भी मिल जाएगी। इस स्मार्टवॉच की बैटरी लगभग 7 दिनों तक चलती है। इसमें डुअल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और आउटडोर वर्कआउट के लिए सटीक ट्रैकिंग भी मिल जाती है। इस स्मार्टवॉच में ऐसे ही कई जबरदस्त अपडेट्स दिए गए हैं।

AI फीचर्स मिलेंगे

मोटरोला की इस वॉच में आपको 47mm का गोल्ड डायल मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सेंड प्लेस्टेड अल्युमिनियम फ्रेम और स्टेनलेस स्टील क्राउन देखने को मिलेगा। इस स्मार्टवॉच में थर्ड पार्टी 22mm बैंड के साथ कंपैटिबल है। इसके साथ ही कंपनी हैंड्स फ्री कॉल, नोटिफिकेशन अलर्ट और मोटो AI फीचर जैसे “कैच मी अप” के लिए बिल्ड इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी देगी।

कंपनी द्वारा इस बात को लेकर पुष्टि की गई है। इस स्मार्टवॉच में आपको मैट ब्लैक और मैट सिल्वर कलर के ऑप्शंस मिल जाएंगे। इस स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट और motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Read More:- उत्तरप्रदेश के आगरा में लगी आग, दमकल टीम की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?