AR Rahman : दो ऑस्कर जीत चुके संगीतकार एआर रहमान इन दिनों अपने हालिया बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कभी फिल्मों को लेकर उनकी टिप्पणी, तो कभी काम मिलने में कथित मुश्किलों की बात इन सबने उन्हें सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया दावा सामने आया, जिसने इस बहस को और हवा दे दी।
इस दावे के बाद रहमान को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए, तो कुछ ने इसे बेवजह तूल देने की कोशिश बताया। पोस्ट के नीचे आए कमेंट्स ने साफ कर दिया कि हाल के दिनों में रहमान को लेकर माहौल पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है।
AR Rahman की प्रियंका चोपड़ा से हुई तुलना
एक जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि एआर रहमान ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘मां तुझे सलाम’ गाने से इनकार कर दिया था। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि इंटरव्यू के दौरान उन्हें आधे घंटे तक मनाने की कोशिश की गई, लेकिन रहमान अपनी बात पर अड़े रहे। इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।

चिन्मई ने रखा पक्ष
मशहूर सिंगर चिन्मई इस पूरे मामले में एआर रहमान के समर्थन में सामने आईं। उन्होंने उस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा कि रहमान ने 23 नवंबर 2025 को पुणे में आर के लक्ष्मण मेमोरियल अवॉर्ड कॉन्सर्ट के दौरान हजारों लोगों के साथ ‘वंदे मातरम’ गाया था। चिन्मई के मुताबिक, रहमान लगभग हर कॉन्सर्ट में ‘मां तुझे सलाम’ गाते हैं और यह बात उनके फैंस अच्छी तरह जानते हैं। चिन्मई ने यह भी कहा कि संभव है उस दिन रहमान को लगा हो कि उनकी आवाज ठीक नहीं है या इंटरव्यू के दौरान उनका गाने का मन न रहा हो। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।
A.R.Rahman speaks out & responds with clarity.#ARRahman ❤ pic.twitter.com/0YiFOJMA2v
— A.R.Rahman News (@ARRahman_News) January 18, 2026
मीरा चोपड़ा का समर्थन
इस विवाद में अभिनेत्री मीरा चोपड़ा भी रहमान के समर्थन में सामने आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत को वैश्विक मंच पर खास पहचान दिलाने वाले चुनिंदा लोगों में एआर रहमान शामिल हैं। उन्होंने रहमान की तुलना प्रियंका चोपड़ा से करते हुए कहा कि दोनों ने अपने काम से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मीरा चोपड़ा ने आगे कहा कि जिस बात का मतलब ही नहीं निकाला जाना चाहिए, उसके लिए किसी को ट्रोल करना शर्मनाक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि एआर रहमान जैसे दिग्गज कलाकार के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए, जिन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

Read More : Jyotish News: क्यों 108 पर आकर ठहर जाती है माला? आस्था, आकाश और विज्ञान से जुड़ा गहरा रहस्य





