India US Trade Deal : अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर हाल ही में बड़ी खबरें सामने आईं। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने 12 जनवरी को कहा था कि 13 जनवरी से India-US Trade Deal पर बातचीत फिर से शुरू होगी। उनके इस बयान ने मीडिया और व्यापार जगत में उम्मीदें बढ़ा दीं लेकिन वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इन आशंकाओं को जल्द ही शांत कर दिया।
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते अमेरिका के साथ कोई औपचारिक व्यापार बातचीत तय नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय को वॉशिंगटन से किसी भी प्रकार की औपचारिक बातचीत की सूचना नहीं मिली है।
India US Trade Deal
नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सर्जियो गोर द्वारा “अगली कॉल” का जिक्र शायद भारत के हालिया व्यापार प्रस्तावों पर अमेरिका की आंतरिक समीक्षा से जुड़ा हो सकता है, न कि किसी नई बैठक से। सोमवार को भारत में पद संभालने वाले 39 वर्षीय अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका व्यापार बातचीत को लेकर आशावादी रुख अपनाया था। उन्होंने संकेत दिए थे कि बातचीत का अगला दौर जल्द ही हो सकता है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस हफ्ते कोई औपचारिक वार्ता नहीं होने वाली।
भारत का प्रस्ताव
भारत की तरफ से India-US Trade Deal पर अब तक अधिकांश बातचीत पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने अब तक की सबसे अच्छी डील पेश की है। यह प्रस्ताव कम से कम पांच बार अमेरिकी राष्ट्रपति के पास पहुंच चुका है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से अतिरिक्त अपेक्षाएं और समीक्षा प्रक्रिया अंतिम मंजूरी में देरी का कारण बनी हुई हैं।
सरकार की कोशिशें जारी
शेड्यूल वार्ता न होने के बावजूद, भारतीय अधिकारियों ने कहा कि सरकार विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार समझौतों के लिए लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के साथ चल रही बातचीत एडवांस्ड स्टेज पर है और इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।
Read More : Indian Army की कड़ी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया





