Chief Minister Pushkar Singh Dhami:- उत्तराखंड के देहरादून के गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी ने किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर सभा को संबोधित करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद का उठो और जागो इसके साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति करो रुकने के बारे में मत सोचो। उन्होंने कहा देश हमेशा ही युवाओं को प्रेरित करेगा और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
सभा को किया संबोधित
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा देश के युवाओं को रुकना नहीं है, उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। सीएम पुष्कर धामी ने यहां स्वामी विवेकानंद के चित्र पर अर्पित किए और उनको नमन किया। इसके साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति को करो रुको मत यह संदेश हमेशा ही देश के युवाओं को प्रेरित करते रहेगा और उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
युवाओं को दिया खास आवाहन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को खास आवाहन देते हुए कहा स्टार्टअप, मेड इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखना होगा और अनुशासन अपनाना होगा। इसके साथ ही शिक्षा कौशल विकास पर जोर देना होगा। सभी राष्ट्र कर्तव्य का पालन भी करना होगा। युवाओं को पुष्कर से धामी ने खास आवाहन भी दिया।
Read More:- उत्तरप्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में फिर बढ़ाई छुट्टियां, जाने किस दिन खुलेंगे स्कूल





