Home » मध्य प्रदेश » बर्फीली हवाओं से बढ़ा मध्यप्रदेश में ठंड का असर, कई जिलों में दिन में भी पड़ रही रात जैसी ठंड

बर्फीली हवाओं से बढ़ा मध्यप्रदेश में ठंड का असर, कई जिलों में दिन में भी पड़ रही रात जैसी ठंड

Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार बर्फीली हवाओं से चलते ठंड का असर बहुत तेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग ठंड से परेशान हो चुके हैं। हालत ऐसी है कि रात जैसी ठंड दिन में देखने को मिल रही है। कई जिलों में कोल्ड-डे जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार यानी कि आज भी 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया हुआ नजर आया है। वही इस घने कोहरे के चलते जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही यातायात के भी हाल बेहाल है। कोहरा इतना घना है कि यातायात पर भी कई मुश्किलें आ रही है।

15 जिलों में घने कोहरे का असर

आज शनिवार को घना कोहरा देखने को मिला है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की मोटी परत देखी गई। वही इन 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहा जिसमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली का नाम आता है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, रायसेन, शाजापुर और विदिशा में भी जबरदस्त घना कोहरा देखा गया।

तापमान में लगातार गिरावट

मध्यप्रदेश का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जिसके कारण यहां सर्द हवाए चल रही है और ठंड बढ़ रही है। भोपाल और इंदौर के साथ उज्जैन, जबलपुर में भी बहुत ठंड पड़ रही है, क्योंकि यहां का पारा भी लगातार गिर रहा है। आने वाले कुछ दिन ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है।

कोहरे से जनजीवन और यातायात प्रभावित

कोहरा इतना घना है कि ठंड लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से लोग ठंड से परेशान हो चुके हैं। वही घने कोहरे के चलते यातायात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो गई है। जिसकी वजह से दिल्ली से भोपाल और इंदौर, उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें बहुत लेट चल रही है। ट्रेन लेट चलने की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोग घंटो ट्रेनों का वेट कर रहे हैं।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में लगा जोरदार तेजी का तड़का, जाने कितना उछला बाजार में भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?