Republic Day : नया स्मार्टफोन या गैजेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए जनवरी की शुरुआत ही खुशखबरी लेकर आ रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपनी बहुप्रतीक्षित Flipkart Republic Day Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी के आधिकारिक टीजर के मुताबिक यह मेगा सेल 17 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। सेल की अवधि को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
Flipkart की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रिपब्लिक डे सेल से जुड़ा बैनर लाइव कर दिया गया है। ऐसे में कंपनी इस सेल को बड़े स्तर पर प्रमोट करने की तैयारी में है। इस दौरान सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं।
Republic Day से पहले धमाका
Flipkart Plus और Black मेंबर्स के लिए यह सेल और भी फायदेमंद साबित हो सकती है। कंपनी ने साफ किया है कि इन मेंबर्स को आम ग्राहकों से पूरे 24 घंटे पहले सेल का एक्सेस मिलेगा। यानी पसंदीदा डील्स खत्म होने से पहले खरीदारी करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर रोजाना 5 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जाएगा।
सेल के दौरान Bajaj Finserv Insta EMI कार्ड यूजर्स को भी राहत मिलने वाली है। चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 400 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में महंगे गैजेट्स खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए EMI और बैंक ऑफर्स का कॉम्बिनेशन बजट को काफी हल्का कर सकता है।
प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर नजरें
हालांकि, Flipkart ने अभी तक ऑफिशियल डील्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple और Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है। खासतौर पर iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 जैसे प्रीमियम फोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा, Poco, Realme और अन्य ब्रांड्स के बजट व मिड-रेंज स्मार्टफोन्स भी काफी कम कीमत में उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिकने वाले Nothing और CMF ब्रांड के स्मार्टफोन्स जैसे Phone (2a), Phone (3a) और CMF Phone (2) Pro पर भी बड़े ऑफर्स मिलने की चर्चा है।
खरीदारी से पहले तैयारी जरूरी
सेल शुरू होने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह है कि यूजर्स अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को विशलिस्ट में जोड़ लें और बैंक ऑफर्स की जानकारी पहले से चेक कर लें। ऐसा करने से 17 जनवरी को शुरू होने वाली Flipkart Republic Day Sale 2026 में सबसे अच्छे सौदे हाथ से निकलने से बचाए जा सकते हैं।
Read More : Realme का सुपर शार्प स्क्रीन वाला Pad 3 हुआ लॉन्च, मार्केट में मचा रहा गर्दा, जाने फीचर्स





