Home » बिजनेस » Venezuela Oil Reserves: तेल, सोना और खनिजों का खजाना, फिर भी संकट में क्यों घिरा है वेनेजुएला?

Venezuela Oil Reserves: तेल, सोना और खनिजों का खजाना, फिर भी संकट में क्यों घिरा है वेनेजुएला?

Venezuela Oil Reserves
Venezuela Oil Reserves

Venezuela Oil Reserves : दक्षिण अमेरिका में स्थित वेनेजुएला को अक्सर तेल की ताकत के रूप में देखा जाता है। अनुमान है कि इस देश की जमीन के नीचे 300 अरब बैरल से अधिक कच्चा तेल मौजूद है, जो किसी भी अन्य देश से ज्यादा है। यही वजह है कि वेनेजुएला का नाम वर्षों से ऊर्जा बाजार की चर्चा में बना रहता है। हालांकि, विशाल भंडार होने के बावजूद देश अपनी पूरी क्षमता का लाभ नहीं उठा पा रहा है।

वेनेजुएला में पाया जाने वाला कच्चा तेल बेहद भारी होता है, जिसे निकालना और रिफाइन करना आसान नहीं है। इस वजह से उत्पादन लागत काफी बढ़ जाती है। अमेरिकी एनर्जी इन्फॉर्मेशन एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में वैश्विक कच्चे तेल उत्पादन में वेनेजुएला की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम रही, जबकि भंडार के लिहाज से वह शीर्ष पर है।

Venezuela Oil Reserves

तेल उत्पादन की कठिनाइयों के बावजूद वेनेजुएला रोजाना करीब नौ लाख बैरल कच्चे तेल का निर्यात करता है। कभी यह आंकड़ा कई गुना ज्यादा हुआ करता था, लेकिन आर्थिक बदहाली, तकनीकी कमी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों ने इसकी रफ्तार थाम दी है। तेल के अलावा वेनेजुएला खनिज संपदा के मामले में भी बेहद समृद्ध है। राजधानी कराकास में स्थित भारतीय दूतावास से जुड़े एक सर्वे के अनुसार देश में सोना, तांबा, लौह अयस्क, निकल, मैंगनीज और जिंक जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। अनुमान है कि यहां करीब 40 लाख टन सोने के भंडार हो सकते हैं।

लौह अयस्क और बॉक्साइट की ताकत

सर्वे रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि वेनेजुएला की धरती में लगभग 12 हजार मिलियन टन लौह अयस्क दबा हुआ है। इसके साथ ही 60 मिलियन टन के करीब बॉक्साइट यानी एल्यूमीनियम अयस्क का भंडार होने का अनुमान है। ये संसाधन किसी भी देश की औद्योगिक रीढ़ माने जाते हैं। धातुओं के अलावा वेनेजुएला के पास कोयले का भी विशाल भंडार है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां करीब 10 अरब मीट्रिक टन कोयला मौजूद हो सकता है। यह मात्रा बिजली उत्पादन और भारी उद्योगों के लिए पर्याप्त मानी जाती है, लेकिन इन संसाधनों का बड़े पैमाने पर दोहन अब तक नहीं हो सका है।

इतनी प्राकृतिक संपदा के बावजूद वेनेजुएला गंभीर राजनीतिक और आर्थिक संकट से गुजर रहा है। हालिया घटनाक्रम में अमेरिका की ओर से कराकास में सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने हालात और उलझा दिए हैं। मादुरो पर न्यूयॉर्क में ड्रग्स और हथियार तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा चलने की तैयारी है।

Read More : UP News: मतदाता सूची का बड़ा अपडेट, 25 लाख डुप्लीकेट नाम चिह्नित; एक महीने का मौका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?