Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर बनाते समय कुछ बातों का बहुत ही खास ध्यान देना होता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि घर में हर चीज से जुड़ा हुआ वास्तु होता है। जिसकी वजह से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आप घर में गलत नियम के अनुसार कार्य करते हैं, तो ऐसे में घर में नकारात्मक ऊर्जा और इसका गलत प्रभाव पड़ता है। इसी तरह घर में कितनी खिड़कियां होनी चाहिए और किस दिशा में होनी चाहिए। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
घर में कितनी खिड़कियां लगाएं
वास्तु के मुताबिक घर में हमेशा ही सम के हिसाब से खिड़कियां होनी चाहिए। जैसे 2,4,6 या फिर 8 इसके अलावा अगर आप घर में विषम खिड़कियां लगाते हैं तो यह घर के लिए अच्छा नहीं है। जैसे 3,5,7 या फिर 9 इसलिए इस बात पर खास ध्यान दें। घर में विषम खिड़कियां नेगेटिविटी लेकर आती है। जिससे सभी कार्य बिगड़ने हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
खिड़कियां लगाने की सही दिशा
घर में खिड़कियां हमेशा सही दिशा में लगानी चाहिए। अगर आप घर में सही दिशा में खिड़कियां लगते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। आपके घर में सुख शांति बनी रहे। इसके लिए घर की सभी खिड़कियां समान ऊंचाई पर होनी चाहिए और उनकी समय-समय पर साफ सफाई करते रहे। सबसे जरूरी बात खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इससे घर में सब कुछ शुभ होता है।
Read More:- भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें इस तांडव स्त्रोत का पाठ, चमक उठेगी किस्मत





