Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश के बैतूल-नागपुर फोर लाइन पर बस पलटने से 16 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के बैतूल-नागपुर फोर लाइन पर बस पलटने से 16 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Madhyapradesh Accident News:- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। बैतूल जिले में बैतूल नागपुर फोरलाइन पर बस निजी यात्री बस तकनीकी खराबी के चलते नियंत्रित होकर पलट गई जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 16 यात्री घायल हो गए। वहीं तीन यात्रियों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। बस पलटने से घायल हुए इन सभी यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हादसे में यात्रियों को बहुत चोटे आई है।

बस में तकनीकी खराबी से हुआ हादसा

जानकारी मिली है कि निजी कंपनी बस बैतूल से बिसनूर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तकनीकी खराबी आने की वजह से चालक ने बस की मरम्मत की लेकिन कुछ आगे जाने के बाद चौधरी ढाबे के पास बस में फिर समस्या आने लगी। जिसके बाद बस चालक जैसे ही बस सुधारने के लिए नीचे उतरा बस लुढ़क कर न्यूट्रल हो गई और ढलान की तरफ तेजी से पीछे जाने लगी जिसके बाद बस लुढ़क गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसकी वजह से यह हादसा हो गया हादसे के दौरान इस बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद वह मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही तुरंत व्यवस्था की गई

सीएमएचओ डॉक्टर मनोज हुरमाड़े ने बताया कि जैसे ही बस पलटने की सूचना मिली तुरंत ही व्यवस्था हुई। बस हादसे के बाद में लगभग 16 यात्री घायल हुए थे। इसमें तीन यात्रियों की हालत बहुत ही गंभीर थी। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तुरंत यहां आकर राहत कार्य बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More:- सोना-चांदी का भाव पहुंच सातवें आसमान पर, जाने आज का ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?