Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर पड़ता नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड की वजह से लगातार जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड की वजह से जनजीवन में कई चीजों का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में दृश्यता कम हो चुकी है। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। तापमान गिरने की वजह से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। कई शहरों में घना कोहरा नजर आ रहा है। भोपाल में नर्सरी से लेकर 8वी कक्षा तक स्कूल का समय बढ़ा दिया गया है। सोमवार से स्कूल सुबह 9:30 के बाद खुलेंगे।
दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिली
दिन के समय भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। बीते दिन यानी कि रविवार को पूरा दिन भोपाल में घना कोहरा छाया रहा। ठंडी और सर्द चली तापमान लगातार गिर रहा है जिसकी वजह से ठंड बढ़ रही है।
यातायात हुआ प्रभावित
घने कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। आम जनजीवन पर इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिल रहा है। ट्रेनें घंटों को लेट चल रही है जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को घंटों वेट करना पड़ रहा है।
जनवरी में ठंड बढ़ने के आसार
जनवरी महीने में आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर सीधा मध्यप्रदेश पर देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से और ज्यादा ठंड पड़ सकती है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव ने पकड़ी चीते सी रफ्तार, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव





