Home » धर्म » मकर संक्रांति पर जरूर करें यह उपाय, चमक उठेगी किस्मत

मकर संक्रांति पर जरूर करें यह उपाय, चमक उठेगी किस्मत

Makar Sankranti:- हर साल मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति को एक नई शुरुआत और शुद्धिकरण का त्यौहार कहा जाता है। मकर संक्रांति पर कुछ ऐसे उपाय जो आपकी किस्मत को बदल कर रख देंगे। मकर संक्रांति पर अगर आप श्रद्धा भाव के साथ कुछ उपाय करते हैं तो ऐसे में कुंडली के सभी ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में दोष है या ग्रह दोष है। ऐसे में अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे भी छुटकारा आपको मिल सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मकर संक्रांति की तिथि और समय

मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इसका शुभ मुहूर्त दोपहर के समय 3:13 से शुरू होकर 5:45 तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में आप स्नान दान और शुभ काम कर सकते हैं।

सूर्य दोष से छुटकारा पाने के उपाय

सूर्य दोष शांति के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले सुबह उठकर तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करना होगा। जल और गुड़ के साथ लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें, क्योंकि यह उन्हें बेहद प्रिय होता है। जल चढ़ाते समय मंत्र का जाप जरुर करें।

पितृदोष से छुटकारा पाने के उपाय

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको सबसे पहले सूर्य देव को चढ़ाने वाले जल में काले तिल और लाल फूल डालना होगा और जल सूर्य देव को चढ़ाना होगा। यह जल सीधे पितरों को प्राप्त करता है। ऐसा करने से पितृ तृप्त होते हैं और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इस दौरान मंत्रों का जाप जरूर करें।

दान पुण्य

मकर संक्रांति के दिन दान जरूर करें। इस दिन खिचड़ी का सेवन करें और इस दिन तिल, चावल और गर्म कपड़ों का दान करें। इस दिन अगर आप दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। जरूरतमंद लोगों को दान अगर आप करते हैं तो इसका अच्छा फल आपको प्राप्त होता है।

Read More:- टैक्स चोरी में रिश्वत के मामले में तीन अफसरों को जेल, कारोबारियों पर भी दर्ज हुई रिपोर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?