Home » मोबाइल » Internet: कुछ एप्स में इंटरनेट करना चाहते हैं ब्लॉक, तो फटाफट जानें आसान तरीका

Internet: कुछ एप्स में इंटरनेट करना चाहते हैं ब्लॉक, तो फटाफट जानें आसान तरीका

Internet
Internet

Internet : आज के स्मार्टफोन में दर्जनों ऐप्स होते हैं, लेकिन हर ऐप को हर वक्त इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। फिर भी कई ऐप्स ऐसे हैं जो बैकग्राउंड में लगातार ऑनलाइन रहते हैं। कोई ऑफलाइन गेम बार-बार विज्ञापन दिखाता है, तो कोई साधारण टूल बिना बताए डेटा सिंक करता रहता है। नतीजा यह होता है कि मोबाइल डेटा तेजी से खत्म होता है, बैटरी जल्दी बैठ जाती है और कई बार आपकी निजी जानकारी जरूरत से ज्यादा शेयर हो जाती है।

जब ऐप्स बिना काम के इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी जेब और फोन दोनों पर पड़ता है। डेटा पैक जल्दी खत्म हो जाता है और फोन दिन में दो बार चार्ज करने की नौबत आ जाती है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि कई ऐप्स आपकी ऑनलाइन गतिविधि को ट्रैक करते रहते हैं, जिसकी जानकारी यूजर को तक नहीं होती।

Internet: Android की बड़ी कमी

हैरानी की बात यह है कि Android में अब तक ऐसी कोई सीधी सेटिंग नहीं है, जिससे आप किसी खास ऐप का इंटरनेट पूरी तरह बंद कर सकें। आप सिर्फ बैकग्राउंड डेटा रोक सकते हैं, लेकिन जैसे ही ऐप खोलते हैं, वह फिर ऑनलाइन चला जाता है। आधा-अधूरा कंट्रोल, जो असल समस्या को हल नहीं करता। अगर आप सच में कंट्रोल चाहते हैं, तो थर्ड-पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता है। इसी में से एक भरोसेमंद और आसान ऐप है NetGuard। यह ऐप बिना रूट के काम करता है, यानी आम Android यूजर भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

ऐसे काम करता है NetGuard

NetGuard एक लोकल VPN के जरिए आपके फोन के इंटरनेट ट्रैफिक को कंट्रोल करता है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको VPN की अनुमति देनी होती है। इसके बाद आपके फोन में मौजूद सभी ऐप्स की लिस्ट सामने आ जाती है, जिनके आगे Wi-Fi और मोबाइल डेटा के आइकन दिखते हैं। जिस ऐप को आप ऑफलाइन रखना चाहते हैं, उसके आगे Wi-Fi या मोबाइल डेटा आइकन पर टैप करें। हरा रंग मतलब इंटरनेट चालू और लाल रंग मतलब इंटरनेट बंद। चाहें तो लॉकडाउन मोड ऑन करके सभी ऐप्स का इंटरनेट बंद करें और सिर्फ जरूरी ऐप्स जैसे WhatsApp या Gmail को ही ऑनलाइन रखें।

इस बात का रखें ध्यान

NetGuard लोकल VPN का इस्तेमाल करता है, इसलिए इसे चलाते समय आप कोई दूसरा VPN यूज नहीं कर सकते। अगर आप आमतौर पर VPN इस्तेमाल नहीं करते, तो यह कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। थोड़ी सी सेटिंग बदलकर आप तय कर सकते हैं कि कौन सा ऐप ऑनलाइन रहे और कौन सा नहीं। इससे डेटा भी बचेगा, बैटरी भी और आपकी प्राइवेसी भी ज्यादा सेफ रहेगी।

Read More: Earthquake: 4.4 की तीव्रता से कांपी कच्छ की धरती, सुबह घर से बाहर निकले लोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?