Home » बिजनेस » Ration Card लाभार्थी 31 दिसंबर से पहले पूरा कर लें ये जरूरी काम, वरना भुगतना पड़ेगा नुकसान

Ration Card लाभार्थी 31 दिसंबर से पहले पूरा कर लें ये जरूरी काम, वरना भुगतना पड़ेगा नुकसान

Ration Card
Ration Card

Ration Card : नए साल से पहले राशन कार्ड से जुड़े करोड़ों लोगों के लिए एक अहम चेतावनी सामने आई है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर तक एक जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर जनवरी से राशन मिलना बंद हो सकता है। यह नियम सभी पात्र लाभार्थियों पर लागू होगा, चाहे वह ग्रामीण इलाका हो या शहरी क्षेत्र… सरकार ने राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद फर्जी कार्डधारकों को सिस्टम से बाहर करना और सही लोगों तक अनाज पहुंचाना है।

अगर समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो सिर्फ राशन ही नहीं रुकेगा, बल्कि उससे जुड़ी 7 अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। इनमें सस्ती दर पर अनाज, अतिरिक्त कोटा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं।

Ration Card: घर बैठे पूरा होगा काम

अच्छी बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए अब दफ्तरों की लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। स्मार्टफोन और इंटरनेट की मदद से घर बैठे ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है। इसके लिए सरकार ने मोबाइल ऐप के जरिए आसान व्यवस्था की है।

  • सबसे पहले अपने फोन में ‘मेरा केवाईसी’ और ‘Aadhaar FaceRD’ ऐप इंस्टॉल करना होगा।
  • इसके बाद ऐप खोलकर लोकेशन भरें, आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
  • स्क्रीन पर जानकारी आने के बाद फेस ई-केवाईसी ऑप्शन चुनें और कैमरे से फोटो लेकर सबमिट कर दें।
  • कुछ ही देर में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कई लोग ई-केवाईसी करवा चुके हैं, लेकिन उन्हें इसका स्टेटस नहीं पता। ऐप के जरिए दोबारा लॉगिन कर आधार नंबर और ओटीपी डालें। अगर स्टेटस में ‘Y’ दिखता है, तो समझिए आपका काम पूरा हो चुका है।

ऑफलाइन ऑप्शन

अगर मोबाइल या इंटरनेट की दिक्कत आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। नजदीकी राशन दुकान पर जाकर पीओएस मशीन से अंगूठे या उंगलियों के निशान देकर ई-केवाईसी कराई जा सकती है। इसके लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा। 31 दिसंबर की समय-सीमा नजदीक है। ऐसे में देर करना भारी पड़ सकता है। इसलिए आज ही ई-केवाईसी पूरी कर लें, ताकि नए साल में राशन और योजनाओं का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।

Read More : Cricket Dictionary: घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने वाले प्‍लेयर्स की हो रही चर्चा, स्टेडियम से टीम इंडिया तक का सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?