Purnima 2026:- हिंदू धर्म में हर महीने पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का एक खास महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है इनकी पूजा अर्चना बहुत ही विधि विधान के साथ की जाती है। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान भी किया जाता है। साल 2026 को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अब ऐसे में साल 2026 में कितनी पूर्णिमा है पड़ेगी और कब-कब पड़ेगी इसके बारे में आज हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं। आइए इसकी पूरी लिस्ट देखते हैं।
पूर्णिमा का महत्व
पूर्णिमा का सनातन धर्म में बहुत ही खास महत्व है। पूर्णिमा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है उनकी कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ की जाती है। इस दिन दान धर्म भी किया जाता है। पूर्णिमा के दिन अगर आप विधि विधान से पूजा पाठ दान धर्म करते हैं तो भगवान नारायण और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
साल 2026 में पूर्णिमा की तिथियां
| पूर्णिमा 2026 डेट | पूर्णिमा का नाम |
| 3 जनवरी 2026 | पौष पूर्णिमा |
| 1 फरवरी 2026 | माघ पूर्णिमा व्रत |
| 3 मार्च 2026 | फाल्गुन पूर्णिमा |
| 1 अप्रैल 2026 | चैत्र पूर्णिमा |
| 1 मई 2026 | वैशाख पूर्णिमा |
| 31 मई 2026 | ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा |
| 29 जून 2026 | ज्येष्ठ पूर्णिमा |
| 29 जुलाई 2026 | आषाढ़ पूर्णिमा |
| 27 अगस्त 2026 | श्रावण पूर्णिमा |
| 26 सितंबर 2026 | भाद्रपद पूर्णिमा |
| 25 अक्टूबर 2026 | आश्विन पूर्णिमा |
| 24 नवम्बर 2026 | कार्तिक पूर्णिमा |
| 23 दिसंबर 2026 | मार्गशीर्ष पूर्णिमा |
Read More:- आखिर कब मनाया जाएगा वसंत पंचमी का त्यौहार, जाने पूजा की तिथि





