CM Yogi:- उत्तरप्रदेश विधानसभा में आज पक्ष विपक्ष एक दूसरे के सामने होगा। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विपक्ष को पूरी तैयारी करके आने को कहा गया है। विपक्ष से निपटने के लिए भाजपा की तरफ से जबरदस्त राजनीति तैयार की गई है। हाल ही में बीते दिन यानी कि रविवार को लोकभवन में हुई भाजपा विधानसभा दल की बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को पक्ष के सवालों पर जवाब देने के लिए पूरी रणनीति तैयार करके आने के लिए कहा गया। सीएम ने कहा कि अगली बार मंत्रियों को अच्छे से तैयारी करके आना चाहिए।
वंदे मातरम के 150 साल पूर्ण होने पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अगर विपक्ष भी गलत आरोप लगता है तो उसका जवाब भी बहुत ही शालीनता और तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। इतना ही नहीं आगे सीएम ने कहा कि दोनों सदनों में अनुपूरक अनुदान मांगे पेश की जाएगी इसलिए सभी विधायक मौजूद रहे। सदन में सरकार की तरफ से वंदे मातरम के 150 साल पूर्ण होने पर खास चर्चा की जाएगी। जिसके लिए सभी विधायकों का विधानसभा में मौजूद होना बेहद जरूरी है।
आज होगी कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में आज यानी कि सोमवार के दिन कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक के दौरान अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही निवेश और विभिन्न विकास पर एक योजनाओं में संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
Read More:- उत्तराखंड में निकली स्वास्थ्य विभाग में 134 CHO के पदों पर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि




