Home » मोबाइल » iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! iOS 26.3 बीटा में बदल जाएगा फोन; मिलेंगे ये फीर्चस

iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! iOS 26.3 बीटा में बदल जाएगा फोन; मिलेंगे ये फीर्चस

iPhone
iPhone

iPhone : एपल ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.3 Beta अपडेट रोलआउट कर दिया है। यह अपडेट उन सभी आईफोन्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, जो iOS 26 पर काम कर रहे हैं। नए बीटा वर्जन में कंपनी ने सिस्टम स्टेबिलिटी के साथ-साथ कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े हैं, जो लंबे समय से यूजर्स की मांग में थे। iOS 26.3 का सबसे बड़ा बदलाव डेटा ट्रांसफर से जुड़ा है। अब iPhone से Android फोन में जाना पहले के मुकाबले काफी सरल हो जाएगा।

इसके लिए एपल और गूगल के बीच तालमेल देखने को मिल रहा है। यूजर्स दोनों डिवाइस को आपस में कनेक्ट कर फोटो, मैसेज और अन्य जरूरी डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे। हालांकि, हेल्थ डेटा और कुछ संवेदनशील जानकारी अभी भी ट्रांसफर के दायरे से बाहर रखी गई है।

iPhone : नोटिफिकेशन सपोर्ट

अब तक iPhone से Android पर स्विच करना कई यूजर्स के लिए सिरदर्द साबित होता था। नए अपडेट के बाद यह प्रक्रिया तेज और कम जटिल होगी। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जो फोन बदलते समय डेटा लॉस या थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भरता से परेशान रहते थे। iOS 26.3 में एक और अहम सुधार थर्ड पार्टी वियरेबल डिवाइस से जुड़ा है। अब आईफोन के नोटिफिकेशन स्मार्टवॉच और अन्य वियरेबल्स पर भी बेहतर तरीके से दिखाई देंगे। कंपनी के अनुसार, एक समय पर केवल एक एक्सेसरी में नोटिफिकेशन दिखेंगे, जिससे कन्फ्यूजन और बैटरी ड्रेन की समस्या कम होगी।

पुरानी परेशानी खत्म

अब तक कई यूजर्स शिकायत करते थे कि Apple Watch के अलावा दूसरी वियरेबल डिवाइस पर नोटिफिकेशन सही से नहीं आते। iOS 26.3 इस समस्या को काफी हद तक हल करता है। ब नॉर्मल वॉलपेपर और एस्ट्रोनॉमी वॉलपेपर अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देंगे। इसके अलावा, एक नया वेदर वॉलपेपर भी जोड़ा गया है, जो मौसम के अनुसार विजुअल बदलता है और फोन को नया लुक देता है।

Read More : Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने जीत ली एशेज सीरिज, इन 2 खिलाड़ियों ने मचाई धूम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?