Jio Hotstar Premium : साल 2026 की दस्तक से पहले रिलायंस जियो अपने यूजर्स को लगातार चौंका रहा है। कभी नए प्रीपेड प्लान, तो कभी अतिरिक्त डेटा और ओटीटी बेनिफिट्स कंपनी हर बार कुछ नया जोड़ रही है। इसी सिलसिले में अब एक ऐसा ऑफर सामने आया है, जिसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन चर्चा हर तरफ है। जियो के कुछ चुनिंदा ग्राहकों को तीन महीने का JioHotstar Premium बिल्कुल मुफ्त मिलने लगा है, वो भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के… ऐसे में ग्राहकों के लिए ये एक बड़े तोहफे से कम नहीं है।
इसके लिए यूजर को नया रिचार्ज, फॉर्म या कोई कोड नहीं डालना पड़ा। जिन ग्राहकों का नंबर इस ऑफर के लिए चुना गया है, उनके अकाउंट में यह सुविधा अपने आप एक्टिव हो रही है। कई यूजर्स ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से JioHotstar ऐप में लॉगिन किया, स्क्रीन पर Premium एक्सेस खुल गया।
Jio: एलिजिबल हैं या नहीं
जियो ने इस ऑफर को लेकर कोई साफ गाइडलाइन जारी नहीं की है। कुछ यूजर्स को SMS के जरिए जानकारी मिली, जबकि कई लोगों को बिना किसी नोटिफिकेशन के ही प्रीमियम एक्सेस मिल गया। यह पूरी तरह सरप्राइज की तरह काम कर रहा है। अगर आपके पास जियो नंबर है, तो एक बार JioHotstar ऐप में लॉगिन करके चेक करना ही सबसे आसान तरीका माना जा रहा है।
ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर जियो यूजर्स अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। कोई स्क्रीनशॉट डाल रहा है, तो कोई लिख रहा है कि अचानक उनका अकाउंट अपग्रेड हो गया। ऐसे में यह ऑफर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या-क्या खास
- तीन महीने के फ्री JioHotstar Premium के साथ यूजर्स को विज्ञापन से राहत मिलती है।
- चुनिंदा कंटेंट बिना ऐड के देखा जा सकता है।
- इसके अलावा इंटरनेशनल फिल्में, विदेशी टीवी शोज, लेटेस्ट वेब सीरीज, एचडी मूवीज और लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का मजा भी शामिल है।
- वीडियो और ऑडियो क्वालिटी भी स्टैंडर्ड प्लान से बेहतर होती है।
ले सकते हैं सब्सक्रिप्शन
जिन यूजर्स को यह प्रमोशनल बेनिफिट नहीं मिला है, उनके लिए भी जियो ने रास्ता खुला रखा है। कंपनी के कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के साथ JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। 949 रुपये और 1,029 रुपये वाले प्लान में तीन महीने का प्रीमियम एक्सेस मिलता है। वहीं, 3,599 रुपये के प्लान में भी तीन महीने और 3,999 रुपये के प्लान में पूरे एक साल का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
अगर आपके पास जियो नंबर है, तो देर न करें। JioHotstar ऐप खोलें, लॉगिन करें और खुद चेक करें कि आपके लिए भी यह न्यू ईयर सरप्राइज छुपा है या नहीं। हो सकता है, अगली फिल्म या मैच आप बिना किसी खर्च के प्रीमियम क्वालिटी में देखने वाले हों।
Read More : संसद ने SHANTI विधेयक को दी मंजूरी, बदलेगा भारत का पावर गेम





