Home » गैजेट्स » OpenAI का बड़ा अपडेट, ChatGPT Image 1.5 लॉन्च; अब एडवांस होगा इमेज जनरेशन

OpenAI का बड़ा अपडेट, ChatGPT Image 1.5 लॉन्च; अब एडवांस होगा इमेज जनरेशन

ChatGPT
ChatGPT

ChatGPT : अब तक लोग ChatGPT को सवाल-जवाब और कंटेंट लिखने के लिए जानते थे, लेकिन OpenAI ने इसके इमेज जेनरेशन फीचर को एक नया रूप दे दिया है। कंपनी ने GPT Image 1.5 लॉन्च कर दिया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा तेज, ज्यादा सटीक और ज्यादा कंट्रोल देने वाला है। अब इमेज बनाने के लिए चैट के बीच उलझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए ChatGPT में अलग से एक इमेज सेक्शन दिया गया है, जहां पूरा फोकस सिर्फ विजुअल पर रहेगा। यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है, जो कंटेंट, डिजाइन या डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े हैं।

पोस्टर, थंबनेल, प्रेजेंटेशन स्लाइड या सोशल मीडिया विजुअल बनाना अब ज्यादा आसान और तेज हो गया है। पूरा लेआउट इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहली बार इस्तेमाल करने वाला भी बिना ज्यादा समझाइश के काम शुरू कर सके।

ChatGPT का नया सिस्टम तैयार

OpenAI का कहना है कि GPT Image 1.5 को सीधे यूजर्स की राय के आधार पर तैयार किया गया है। पहले कई बार ऐसा होता था कि इमेज एडिट करते समय चेहरे, लाइटिंग या बैकग्राउंड में अनचाहे बदलाव हो जाते थे। नए अपडेट में इस समस्या पर खास ध्यान दिया गया है। अब जो निर्देश यूजर देता है, सिस्टम उसे ज्यादा सटीक तरीके से समझता और लागू करता है, जिससे आउटपुट पहले से कहीं ज्यादा भरोसेमंद नजर आता है।

स्पीड और क्वालिटी में बदलाव

नए इमेज मॉडल के साथ सबसे ज्यादा फर्क इसकी रफ्तार में दिखता है। इमेज जेनरेशन अब पहले से तेज हो गई है, जिससे बार-बार इंतजार नहीं करना पड़ता। साथ ही टेक्स्ट को इमेज में जोड़ने की क्षमता भी बेहतर हुई है। पोस्टर, बैनर या सोशल मीडिया ग्राफिक्स बनाते समय लिखा गया टेक्स्ट अब ज्यादा साफ और पढ़ने लायक दिखाई देता है, जो पहले कई बार टेढ़ा-मेढ़ा नजर आता था। GPT Image 1.5 की एक और खासियत मल्टी-इमेज जेनरेशन है… यानी अब एक ही प्रॉम्प्ट पर कई इमेज बनाई जा सकती हैं। इससे डिजाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अलग-अलग विकल्प मिल जाते हैं। एक ही आइडिया को अलग-अलग स्टाइल में देखना अब ज्यादा आसान हो गया है, जिससे क्रिएटिविटी को नया स्पेस मिलता है।

Images सेक्शन की एंट्री

ChatGPT के वेब और मोबाइल ऐप में अब साइडबार पर अलग से Images टैब दिखने लगा है। इस टैब पर क्लिक करते ही सामान्य चैट की जगह एक विजुअल इंटरफेस खुलता है। यहां प्रॉम्प्ट बॉक्स के साथ इमेज स्टाइल, टेम्प्लेट और विजुअल आइडियाज भी नजर आते हैं। नया फीचर इस्तेमाल करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। ChatGPT खोलते ही साइडबार में Images ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद यूजर चाहे तो अपनी पुरानी इमेज अपलोड करके उसमें बदलाव कर सकता है या फिर नया प्रॉम्प्ट डालकर बिल्कुल नई तस्वीर बना सकता है। पूरा लेआउट इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहली बार इस्तेमाल करने वाला भी बिना ज्यादा समझाइश के काम शुरू कर सके।

Read More : UP Panchayat Chunav 2026: लिस्ट से हटाए गए डुप्लीकेट मतदाता, 23 दिसंबर को प्रारंभिक प्रकाशन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?