Dining App : शहरों में चमकते रेस्टोरेंट और ट्रेंडी कैफे हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। खूबसूरत इंटीरियर, बढ़िया सर्विस और खास मेन्यू देखकर मन तो करता है कि बार-बार वहां बैठकर लंच या डिनर किया जाए, लेकिन जैसे ही बिल का अंदाजा लगता है, कदम रुक जाते हैं। आमतौर पर छूट्टियों में अपने परिवार, दोस्त, क्लीग या फिर पार्टनर के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं, ऐसे में वह उन जगहों की तलाश करते हैं, जहां डिनर से लेकर स्नैक्स इत्यादि सबकुछ बजट में उपलब्ध हो और इसके लिए उन्हें कहीं दूर भी ना जाना पड़े, लेकिन अक्सर लोग यही सोचकर खुद को रोक लेते हैं कि इतना महंगा खाना रोज-रोज संभव नहीं।
हालांकि, अब यह तस्वीर बदल रही है, क्योंकि तकनीक ने खाने के शौकीनों के लिए एक आसान रास्ता खोल दिया है। जी हां, यह सुनकर शायद आपको अपने कानों पर भरोसा तो नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह शत-प्रतिशत सच है। थोड़ी समझदारी और सही ऐप्स के इस्तेमाल से आम आदमी भी बढ़िया माहौल और शानदार खाने का मजा ले सकता है।
Dining App
दरअसल, हम डाइनिंग ऐप की बात कर रहे हैं, जिसकी मदद से आपको महंगे रेस्टोरेंट अब किफायती लगने लगेंगे। इन ऐप्स के जरिए अगर आप खाने का बिल चुकाते हैं, तो सीधे-सीधे भारी डिस्काउंट मिल जाता है। कई बार तो आधे से भी कम दाम में वही खाना मिल जाता है, जिसके लिए पहले पूरा बजट बिगाड़ना पड़ता था। बता दें कि डाइनिंग ऐप रेस्टोरेंट और ग्राहकों के बीच एक स्मार्ट पुल का काम करते हैं। इनकी मदद से आप अपने आसपास या किसी खास इलाके के रेस्टोरेंट खोज सकते हैं, टेबल बुक कर सकते हैं और वहां मिलने वाले ऑफर्स पहले ही देख सकते हैं।
मिलते हैं कैशबैक!
सबसे खास बात यह है कि इन्हीं ऐप्स से पेमेंट करने पर रेस्टोरेंट की ओर से सीधा डिस्काउंट लागू हो जाता है। कई ऐप्स कैशबैक और लॉयल्टी पॉइंट भी देते हैं, जिससे अगली बार और सस्ता खाना मिल सकता है। भारत में इस समय कई डाइनिंग ऐप्स काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। Dineout, EazyDiner, Eatigo, Swiggy और Zomato जैसे नाम अब सिर्फ फूड डिलीवरी तक सीमित नहीं रहे। EazyDiner और Eatigo पर कई रेस्टोरेंट्स में 50 फीसदी तक की छूट मिल जाती है, जबकि Dineout पर भी 30 से 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट आम बात है। ये सभी ऐप्स आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाते हैं।
टेबल बुकिंग से फायदा
इन ऐप्स की एक और खासियत एडवांस टेबल बुकिंग है। अगर आप सीधे रेस्टोरेंट जाकर ऑर्डर करने की बजाय पहले ऐप के जरिए टेबल बुक करते हैं, तो ऑफर और बेहतर हो सकता है। कई रेस्टोरेंट्स ऐसे ग्राहकों को ज्यादा डिस्काउंट देते हैं, जो पहले से बुकिंग करते हैं। डाइनिंग ऐप्स का फायदा बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर भी होना लगा है। आप अपने बजट, पसंदीदा क्यूजीन और रेटिंग के हिसाब से रेस्टोरेंट चुन सकते हैं। इससे पैसे की तो बचत होती ही हैं, साथ ही गलत जगह पैसा खर्च होने का डर भी कम हो जाता है।
आज महंगे रेस्टोरेंट में खाना सिर्फ अमीरों का शौक नहीं रह गया है। अगली बार जब बाहर खाने का मन बने, तो सीधे रेस्टोरेंट जाने से पहले मोबाइल जरूर खोलिए। हो सकता है आपका आधा बिल वहीं बच जाए।





