Home » मोबाइल » POCO M7 Plus 5G पर डिस्काउंट ऑफर, फटाफट देखें इसके खास फीचर्स

POCO M7 Plus 5G पर डिस्काउंट ऑफर, फटाफट देखें इसके खास फीचर्स

POCO M7 Plus
POCO M7 Plus

POCO M7 Plus 5G : अगर आप लंबे समय से ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें बैटरी भी जबरदस्त हो, स्क्रीन बड़ी मिले और फोन 5G सपोर्ट के साथ आए, लेकिन बजट ज्यादा न हो, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पोको का नया M7 Plus 5G इन दिनों फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ मिल रहा है। खास बात यह है कि यह फोन अब करीब 12 हजार रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

आमतौर पर इतने बजट में या तो बैटरी छोटी मिलती है या स्क्रीन समझौता कर लेती है, लेकिन इस फोन में दोनों चीजें खुलकर दी गई हैं। ऐसे में बजट यूजर्स के बीच यह फोन तेजी से चर्चा में है।

POCO में 4000 रुपये की छूट

POCO M7 Plus 5G की असली कीमत 15,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इस पर सीधा 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के बाद फोन की कीमत घटकर 11,999 रुपये रह जाती है। यानी 12 हजार से कम में एक ऐसा फोन मिल रहा है, जो फीचर्स के मामले में कहीं ज्यादा महंगे फोन को टक्कर देता है। इतना ही नहीं, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 5 प्रतिशत तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। इससे कीमत और कम हो जाती है।

एक्सचेंज ऑफर

अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है। कंपनी पुराने फोन के बदले 10 हजार रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रही है। हालांकि, यह रकम आपके फोन की हालत और मॉडल पर निर्भर करेगी। फिर भी एक्सचेंज के बाद यह फोन काफी सस्ते में हाथ लग सकता है।

देखें फीचर्स

  • 6.9 इंच का डिस्प्ले
  • 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट
  • 7000mAh की बैटरी
  • फास्ट चार्जिंग
  • Snapdragon 6s Gen 3 5G प्रोसेसर
  • 16GB तक रैम का सपोर्ट
  • 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

Read More: Assam के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, की CM ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?