Home » धर्म » Sabarimala में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त; जयकारों से गूंजा धाम

Sabarimala में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त; जयकारों से गूंजा धाम

Sabarimala Temple
Sabarimala Temple

Sabarimala Temple : केरल के सबरीमाला मंदिर में इन दिनों आस्था अपने चरम पर है। पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में बसे इस पवित्र धाम में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सिर पर इरुमुड़ी रखे लाखों भक्त लंबी कतारों में खड़े हैं और भगवान अय्यप्पा के दर्शन के लिए कठिन चढ़ाई पूरी कर रहे हैं। चारों ओर स्वामीये शरणम अय्यप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। ठंड, थकान और इंतजार के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा। बता दें कि सबरीमाला यात्रा की सबसे खास बात 18 पवित्र सीढ़ियां है, जिन्हें चढ़े बिना भगवान अय्यप्पा के दर्शन नहीं होते। इन सीढ़ियों पर वही श्रद्धालु चढ़ सकते हैं, जिन्होंने सिर पर इरुमुड़ी रखी हो।

इरुमुड़ी एक पवित्र थैली होती है, जिसमें पूजा की सामग्री रखी जाती है। इसमें नारियल सबसे अहम होता है, जिसे भगवान को अर्पित किया जाता है। भक्त पूरी श्रद्धा से इरुमुड़ी सिर पर रखकर सीढ़ियां चढ़ते हैं। रास्ते में पुलिस और स्वयंसेवक बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की मदद करते नजर आते हैं।

Sabarimala Temple: जनवरी तक पहंचेंगे भक्त

भगवान अय्यप्पा के दर्शन की यह यात्रा हर साल नवंबर के मध्य से शुरू होकर जनवरी के मध्य तक चलती है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु सबरीमाला पहुंचते हैं। कई भक्त 41 दिन का व्रत रखते हैं, संयमित जीवन जीते हैं और उसके बाद दर्शन के लिए आते हैं। बीती रात से ही हजारों श्रद्धालु कतार में खड़े हैं, ताकि सुबह जल्दी दर्शन हो सकें। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। इस भीड़ में छोटे बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं।

Sabarimala Temple: किए कड़े इंतजाम

भारी भीड़ को देखते हुए केरल सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और रास्तों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी तैनात हैं। प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

Sabarimala Temple: हवाई यात्रा में भी मिली राहत

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने हवाई जहाज में इरुमुड़ी ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे देश के दूर-दराज इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। पहले इसको लेकर असमंजस की स्थिति रहती थी, लेकिन अब भक्त बिना परेशानी के हवाई सफर कर सकते हैं।

Read More: Uttarakhand News: हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, बुलडोजर का टूटा शीशा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?