Home » उत्तर प्रदेश » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बहुप्रशिक्षित चुनाव की मतदान सूची हुई जारी, आज भरें जाएंगे नामांकन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बहुप्रशिक्षित चुनाव की मतदान सूची हुई जारी, आज भरें जाएंगे नामांकन

Uttrprdaesh News:- उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के बहुप्रशिक्षित चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची जारी की जा चुकी है। इसमें लगभग 464 मतदाता शामिल है। मतदाताओं की सूची शुक्रवार को जारी हुई है। इस सूची में लगभग 5 सांसद 26 एमएलए, 8 एमएलसी और 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य और जिला अध्यक्ष शामिल है। आज यानी कि शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की निगरानी में नामांकन भरे जाएंगे। इसके बाद रविवार के दिन यानी की 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया जाएगा। इन दौड़ में कई मतदाता शामिल है।

13 दिसंबर को भरेंगे नामांकन पत्र

इस चुनाव के लिए 13 दिसंबर यानी कि आज दोपहर के समय लगभग 2 से 3 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद लगभग 4:00 बजे तक इन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्र की जांच हो जाने के बाद शाम को 4:00 से लेकर 5:00 तक नामांकन पत्र वापस देने की प्रक्रिया रखी गई है इस कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रखा गया है। इसके बाद 14 दिसंबर को केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर देंगे।

उप मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिसको लेकर नामांकरण की व्यवस्था केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री संजय राय देखेंगे। वही बृजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण रविवार को मतदान की व्यवस्था देखेंगे। इतना ही नहीं रविवार के दिन यहां पर केंद्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी सांसद विधायक महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों समेत लगभग 3500 पदाधिकारियों को यहां बुलाया गया है।

Read More:- मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाएं दे रही जोर, कई शहरों में तापमान दर्ज किया 5 डिग्री, टूटे कई सालों के रिकॉर्ड

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?