Home » छत्तीसगढ़ » तांत्रिक क्रिया और पैसों का लालच ले गया तीन जान, ट्रिपल मर्डर केस में 6 लोग गिरफ्तार

तांत्रिक क्रिया और पैसों का लालच ले गया तीन जान, ट्रिपल मर्डर केस में 6 लोग गिरफ्तार

Triple Murder Case:- छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के बाहरी इलाके में बुधवार के दिन हुए ट्रिपल मर्डर केस को लेकर नया अपडेट सामने आया है। स्क्रैप के व्यापारी समय तीन लोगों के शव यहां बरामद हुए थे। यह मामला तांत्रिक विद्या और पैसों के लालच से जुड़ा है। इस ट्रिपल मर्डर केस में अशरफ मेमन जो कि कोरबा निवासी है और सुरेश साहू जो की तुलसी नगर निवासी है। इसके अलावा नीतीश कुमार जो दुर्ग निवासी है। अब इस ट्रिपल मर्डर केस के मामले में पुलिस के द्वारा 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी मिली है कि इन तीनों लोगों की मौत तांत्रिक क्रिया और पैसों के लालच के चक्कर में हुई है।

तांत्रिक क्रिया में गई जान

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में रहने वाले एक तांत्रिक ने तांत्रिक क्रिया के लिए इन तीनों लोगों को रात के साथ 11:00 बजे कोरबा गया जिसके बाद उसने तांत्रिक क्रिया करी और यहां पर इस युवक जिसका नाम राजेंद्र कुमार है इसने तीनों को बारी-बारी कमरे में बुलाकर नींबू देकर रस्सी से सर्कल बना लिया इसके बाद वह कमरे से बाहर आकर बैठ गया और एक घंटे बाद जब उसने कैमरा खोला तब यह तीनों लोग मृत अवस्था में पड़े थे। अब ऐसे में बताया जा रहा है कि इन तीनों की मौत रस्सी से गला घोंटने से हुई है।

नीतीश के शव पर मिले चोट के निशान

इस जांच के दौरान पता चला कि नीतीश कुमार के मुंह में नींबू और सुरेश कुमार के जेब में नींबू मिला और इसके अलावा अशरफ मेमन की जेब में सिगरेट का पैकेट बरामद हुआ है। इन तीनों की मौत रस्सी से गला घोंटने से हुई है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। ऐसे में अंदाज़ लगाया जा रहा है कि उनके साथ मारपीट हुई है।

इस घटना के साक्षी ने बताया सच

इस घटना को घटना के बाद में यहां मौजूद अश्विनी कुर्रे ने बताया कि पैसों को 500000 से ढाई करोड़ तंत्र विद्या के जरिए बनाने और उसके बराबर हिस्से में बैठने की बात को लेकर आंतरिक राजेंद्र ने कोई क्रिया की और उसके बाद उनकी तीनों की कमरे में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More:- हल्द्वानी मामले को लेकर अतिक्रमण पर भड़की हिंसा, जाने क्या है पूरा मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?