Home » व्रत / त्यौहार » आखिर कब शुरू होगा खरमास, जाने खरमास के दौरान क्या-क्या करना है?

आखिर कब शुरू होगा खरमास, जाने खरमास के दौरान क्या-क्या करना है?

हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ को लेकर लोग बहुत ज्यादा चौकन्ने रहते हैं। शुभ तिथियों और अशुभ तिथियों पर खास ध्यान दिया जाता है। अब ऐसे में जल्द ही खरमास शुरू होने वाला है। खरमास एक ऐसा समय होता है जिसके दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। खरमास शुरू होने के बाद विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों को नहीं किया जाता क्योंकि ऐसे में शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। खरमास शुरू होने के बाद विवाह, गृह प्रवेश, जमीन खरीदना, जनेऊ संस्कार, नामकरण और मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

खरमास की शुरुआत और समापन की तिथि

खरमास के शुरू होने की तिथि 16 दिसंबर बताई जा रही है इस बार 16 दिसंबर को खरमास शुरू होगा और इसके बाद 14 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। खरमास का समय पूरा एक महीने तक चलता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

खरमास के दौरान क्या करना चाहिए?

खरमास शुरू होने के बाद आपको कोई भी शुभ कार्य नहीं करने हैं इसके साथ ही आप रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा खरमास के दौरान आप किसी भी यात्रा पर जा सकते हैं किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं और इसके अलावा गंगा नदी में स्नान करना बेहद शुभ होगा। इस प्रकार आप खरमास के समय इन कार्यों को कर सकते हैं।

Read More:- योगी सरकार ने दिया बड़ा झटका, सरकारी कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे हड़ताल, जाने इसके पीछे की वजह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?