Home » बिजनेस » IndiGo की उड़ानें रद्द होने के बाद कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, इन यात्रियों को मिलेगा ये लाभ

IndiGo की उड़ानें रद्द होने के बाद कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, इन यात्रियों को मिलेगा ये लाभ

IndiGo
IndiGo

IndiGo News : दिसंबर की शुरुआत में IndiGo की लगातार उड़ानें रद्द होने से पूरे देश के हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मच गई। हालात ऐसे बने कि कई जगह लोगों की लंबी कतारें लग गई, सूटकेस एक-दूसरे पर चढ़ते दिखाई दिए और यात्री परेशान होकर घंटों तक एयरपोर्ट में बैठे रहे। पिछले कई सालों में विमानन क्षेत्र में ऐसी स्थिति शायद ही देखने को मिली थी। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थिति संभल रही है, लेकिन इसी बीच इंडिगो ने उन यात्रियों के लिए एक बड़ा और राहत भरा एलान किया है, जिन्हें इस 3 दिन की गड़बड़ी का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा।

फ्लाइट कैंसिल होने के बाद रिफंड को लेकर भी कंपनी पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब इंडिगो ने इस पर भी बात साफ कर दी है। उनका कहना है कि सभी कैंसिल फ्लाइट्स के रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

IndiGo ने पोस्ट किया शेयर

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि 3, 4 और 5 दिसंबर को कुछ हवाई अड्डों पर यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग घंटों तक लाइन में फंसे रहे, कुछ पर भीड़ का इतना बुरा असर पड़ा कि वे मानसिक रूप से भी थक गए। ऐसे यात्रियों की भरपाई के लिए कंपनी ने घोषणा की है कि उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर अगले 12 महीनों में किसी भी इंडिगो फ्लाइट की टिकट बुक करने में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह मुआवजा सरकार द्वारा तय किए गए नियमों से अलग है। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, जिन उड़ानों को प्रस्थान समय से 24 घंटे पहले रद्द किया गया, उनके यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा मिलना ही चाहिए। इंडिगो यात्रियों को इस गाइडलाइन के अलावा अतिरिक्त 10 हजार भी दे रही है। कई यात्रियों के पैसे उनके अकाउंट में पहुंच भी चुके हैं और बचे हुए रिफंड कुछ ही समय में भेज दिए जाएंगे।

ऑनलाइन प्रक्रिया

अगर किसी यात्री ने टिकट किसी ट्रैवल एजेंट या ऑनलाइन पोर्टल से बुक करवाई थी, तो उनका रिफंड भी प्रक्रिया में है। ऐसे मामलों में इंडिगो के पास यात्री की डिटेल पूरी नहीं होती, इसलिए कंपनी ने सलाह दी है कि ग्राहक आवश्यक जानकारी के लिए customer.experience@goindigo.in पर मेल करें।

Read More : Dharmik Yatra: इन तीर्थों के बिना अधूरी मानी जाती है यात्रा, जानें पूरी लिस्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?