Artificial Jewellery:- पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के भाव जैसे आसमान छू रहे है। सोने-चांदी के लगातार बढ़ते भाव की वजह से अधिकतर लोग सोना नहीं खरीद पा रहे हैं। आम जनता में सोना चांदी खरीदना बिल्कुल बंद कर दिया है क्योंकि सोने के भाव सातवें आसमान पर जा बैठे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रही है। इन दिनों अधिकतर महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी ही पहन रही है।
ऋषिकेश में बड़ा आर्टिफिशियल ज्वेलरी का क्रेज
ऋषिकेश में लगातार आर्टिफिशियल ज्वेलरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगने लगी है। ऋषिकेश के बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए महिलाएं दुकानों पर इकट्ठा हो रही है। महिलाओं को अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी ज्यादा पसंद आने लगी है। इसका मुख्य कारण सोने के बढ़ते भाव है।
बिक्री में हुआ इजाफा
दुकानदारों का कहना है कि सालों से वह दुकान चला रहे हैं लेकिन आज तक इतनी आर्टिफिशियल ज्वेलरी नहीं बिकी लेकिन अब इस बार सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बिक्री हुई है। इस बार आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बिक्री से अच्छा कारोबार हुआ है।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी कर रही महिलाओं को आकर्षित
आर्टिफिशियल ज्वेलरी मौजूद होने की वजह से महिलाओं को कई विकल्प मिल पा रहे हैं और उनको आसानी से अपने वस्त्रों के हिसाब से मैचिंग ज्वेलरी मिल पा रही है जिसकी वजह से महिलाओं का ध्यान आर्टिफिशियल ज्वेलरी की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहा है। इन्हीं कारणों की वजह से महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी ज्यादा खरीद रही है।
Read More:- मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही ठंड, पारा लुढ़क कर पहुंचा 3 डिग्री पर




