Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही ठंड, पारा लुढ़क कर पहुंचा 3 डिग्री पर

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही ठंड, पारा लुढ़क कर पहुंचा 3 डिग्री पर

Weather News:- प्रदेश भर में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। लगातार पारा गिरता जा रहा है। अलग-अलग शहरों में पारा अलग-अलग दर्ज किया जा रहा है, किसी शहर में 3 डिग्री तो किसी शहर में 6 डिग्री तक जा पहुंचा है। पारा गिरने की वजह से कई जगह पर बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। कई वर्षों के बाद यह असामान्य ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश भयंकर ठंड की चपेट में आ चुका है। फिलहाल दिसंबर का शुरुआती महीना ही चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी ठिठुरन बढ़ती जा रही है।

पारा 3 डिग्री तक गिरा

इस साल ठंड के सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है कि पारा इतना नीचे गिरा है। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। अलग-अलग शहरों में अलग-अलग पारा दर्ज किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 3 डिग्री पारा दर्ज किया गया है।

ठंड सक्रिय होने की वजह

मध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण जेट स्ट्रीम है। जिसकी वजह से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। यह हवा लगभग 12 किलोमीटर की ऊंचाई से 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है जिसकी वजह से मध्यप्रदेश में तापमान लगातार गिरता जा रहा है और शीतलहर चल रही है। ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।

ठंड ने तोड़े कई रिकॉर्ड

इस साल ठंड कई सालों की बजाय ज्यादा गिर रही है। पिछले कई सालों में इस साल ज्यादा ठंड दर्ज की जा रही है। भोपाल में लगभग 84 सालों का रिकॉर्ड टूटा है तो वही इंदौर में 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भोपाल का पर 5.2 डिग्री है वही इंदौर में भी कुछ कम ठंड नहीं है। ठंडी शीतलहर चल रही है और मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले जनवरी महीने में इससे भी ज्यादा ठंड पड़ सकती है।

Read More:- मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी, लगातार गिरता जा रहा तापमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?