Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » Vastu Tips – भोजन करते समय भूल कर भी ना करें यह गलती, जाने किस दिशा में बैठना है शुभ

Vastu Tips – भोजन करते समय भूल कर भी ना करें यह गलती, जाने किस दिशा में बैठना है शुभ

Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई ऐसी बातें होती है जो हमारे दैनिक जीवन में बहुत असर करती है। इन बातों पर अगर आप विशेष ध्यान देते हैं तो आपके जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र की माने तो भोजन करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न होती है। आइए जानते हैं भोजन करने के लिए कौन सी दिशा में बैठना शुभ है और कौनसी दिशा में बैठना अशुभ है इसके बारे में जानते है।

इस गलती से बचे

वास्तु शास्त्र में भोजन से जुड़े कई नियमों के बारे में उल्लेख किया गया है। जिसमें बताया गया है कि गलती से भी चौखट पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। मान्यताओं के मुताबिक कहा जाता है की चौखट में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए इस जगह पर बैठकर भोजन करना बेहद अशुभ माना जाता है। भूल कर भी इस गलती को ना दोहराएं।

टूटे बर्तन में भोजन न करें

भोजन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें की भोजन कभी भी टूटे-फूटे बर्तनों में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आर्थिक तंगियों का सामना करना पड़ता है और यह बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसे बर्तनों में भोजन करने से जरूर बचे।

भोजन के लिए शुभ दिशा

भोजन करते समय इस बात का खास ध्यान दें कि भोजन अगर आप कर रहे हैं तो हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ मुख करके बैठे। इस दिशा में बैठकर खाना खाने से शुभ फल मिलते हैं। इसके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।

Read More:- सोने के भाव फिर तेजी के रथ पर हुए सवार, जाने आज का ताजा सोने का भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?