Home » राजनीति » Delhi में खत्म हुआ 2 दिन का Work From Home, अब दफ्तरों का नया समय लागू

Delhi में खत्म हुआ 2 दिन का Work From Home, अब दफ्तरों का नया समय लागू

Delhi Government Office Timing : दिल्ली सरकार ने बुधवार और शनिवार को लागू दो दिन के वर्क फ्रॉम होम नियम को वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि अब पश्चिम एशिया से जुड़ा भू-राजनीतिक माहौल “व्यावहारिक रूप से सामान्य” हो गया है, इसलिए विशेष व्यवस्था जारी रखने की जरूरत नहीं रह गई।

नई व्यवस्था के तहत दिल्ली सरकार के दफ्तर अब सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे। इससे पहले आपात स्थिति और ईंधन बचाने के उद्देश्य से कार्य समय में बदलाव किया गया था। अब सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर काम करेंगे।

Delhi में खत्म हुआ WFH

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए पुराना समय ही जारी रहेगा। एमसीडी कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही चलेंगे। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि निगम के समय में किसी तरह का संशोधन नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार ने मई में पश्चिम एशिया के तनाव और ईंधन बचाने की अपील को देखते हुए यह कदम उठाया था। उस समय बुधवार और शनिवार को वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया था, सरकारी वाहनों के ईंधन भत्ते में कटौती की गई थी और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए थे।

परिवहन पर जोर

पहले के आदेशों में सरकारी वाहनों के पेट्रोल कोटे में 20 प्रतिशत तक की कटौती की गई थी। इसके अलावा मंत्रियों और अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया था। सरकार ने निजी क्षेत्र से भी कार पूलिंग, वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस समय में बदलाव जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी थी। वर्क फ्रॉम होम हटने के बाद दिल्ली सरकार का फोकस अब नियमित प्रशासनिक कामकाज को पूरी क्षमता से चलाने पर है। अधिकारियों का मानना है कि सामान्य स्थिति लौटने के बाद कार्यालयों में उपस्थिति और संचालन पहले की तरह बहाल करना जरूरी था।

Read More : UP में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की जल्द होगी भर्ती, अगस्त में आ सकता है विज्ञापन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?