Home » उत्तर प्रदेश » Independence Day पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक, मरणोपरांत वीरता पदक

Independence Day पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक, मरणोपरांत वीरता पदक

Police
Police

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए 81 अन्य पुलिसकर्मियों को भी राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति के वीरता पदक पाने वालों में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार का नाम भी शामिल है।

Police

उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा। सुनील कुमार शामली में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए थे। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई थी। उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के साथ फायर सर्विस के जवानों को भी उनके साहस के लिए सम्मान मिलेगा। प्रदेश के 16 फायर सर्विस कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। इन कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान जोखिम उठाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। वीरता पदक के अलावा यूपी पुलिस के 81 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

नाम पद पुरस्कार/ सम्मान
अक्षय परवीर त्यागी उप- निरीक्षक जीएम में पहली बार
सुनील कुमार हेड कांस्टेबल जीएम में पहली बार
स्वर्गीय सुनील कुमार निरीक्षक जीएम (मरणोपरांत)
दीपक कुमार हेड कांस्टेबल जीएम
बृजेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएम
संजय सिंह हेड कांस्टेबल जीएम
दीपक कुमार हेड कांस्टेबल जीएम में पहली बार
मुनीराज जी, आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीएम
सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएम
नरेंद्र कुमार निरीक्षक जीएम
आदेश त्रिपाठी हेड कांस्टेबल जीएम
प्रशांत कुमार हेड कांस्टेबल जीएम

कार्य के लिए प्रेरित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाला यह सम्मान समारोह पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को सम्मान देने के साथ-साथ अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करेगा।

Read More : UP Business: देश के बड़े कारोबारी घरानों में यूपी का दबदबा, 7 परिवारों की कुल दौलत 7.52 लाख करोड़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?