Home » राजनीति » Smartwatch पहनना पड़ सकता है भारी! NCBI ने बताए गंभीर साइड इफेक्ट

Smartwatch पहनना पड़ सकता है भारी! NCBI ने बताए गंभीर साइड इफेक्ट

Smartwatch
Smartwatch

Smartwatch Side Effects: आजकल स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। कदमों की गिनती से लेकर हार्ट रेट और नींद की क्वालिटी तक ये छोटे-से डिवाइस लगातार हमारा हेल्थ डेटा रिकॉर्ड करते रहते हैं। कई मामलों में इन डिवाइसों ने लोगों को समय रहते अलर्ट भी किया है, जिससे उनकी जान तक बच गई, लेकिन अब इन स्मार्ट डिवाइसों के खतरे भी सामने आने लगे हैं, जिन पर बहुत कम चर्चा होती है।

अमेरिका की मशहूर रिसर्च संस्था नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) ने वियरेबल डिवाइसों के नकारात्मक प्रभावों पर रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि स्मार्टवॉच से फायदे के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम भी बढ़ रहे हैं।

Smartwatch: होती है चिंता

रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स स्मार्टवॉच के डेटा पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। जैसे हर थोड़ी देर में हार्ट रेट चेक करना, स्टेप काउंट को लेकर तनाव में आना या नींद का स्कोर खराब देखकर चिंता करना। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत धीरे-धीरे अनचाही चिंता पैदा करती है। कई बार ऐसा भी हुआ कि लोग केवल वॉच के अलर्ट देखकर अस्पताल पहुंच गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच में उन्हें पूरी तरह स्वस्थ पाया। बता दें कि स्मार्टवॉच मेडिकल-ग्रेड उपकरण नहीं होते, इसलिए इनके डेटा की सटीकता पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

NCBI की रिपोर्ट

NCBI की रिपोर्ट का सबसे चिंताजनक हिस्सा PFAS रसायनों पर है। कुछ फिटनेस बैंड खासकर फ्लोरोएलास्टोमर वाले स्ट्रैप में PFAS नामक खतरनाक कैमिकल पाए गए हैं, जिन्हें फॉरएवर केमिकल भी कहा जाता है, जो कि शरीर में जमा हो जाते हैं और हार्मोन, लिवर, इम्यून सिस्टम और अन्य अंगों पर बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे में जो लोग दिनभर वॉच पहने रहते हैं, उनमें इन केमिकल्स का एक्सपोजर ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में रैश, लाल चकत्ते, खुजली और जलन जैसे साइड इफेक्ट भी देखे गए हैं।

प्राइवेसी की भी बड़ी टेंशन

स्मार्टवॉच में दिल की धड़कन, तनाव स्तर, नींद, ऑक्सीजन लेवल जैसे कई तरह के संवेदनशील डेटा सेव रहता है। अगर यह जानकारी किसी ऐप, कंपनी या हैकर के पास पहुंच जाए तो यूजर की प्राइवेसी को बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए यदि आप भी इसके आदि है तो फौरन सावधान हो जाएं, वरना आपको भी किसी प्रकार की समस्या हो सकती है।

Read More : CBSE Exam 2026: दो बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, पैटर्न में किया गया बदलाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?