Home » राजनीति » उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दी हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती, कहां – देश की बेटियां सुरक्षित नहीं

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दी हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती, कहां – देश की बेटियां सुरक्षित नहीं

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने हाल ही में यानी कि कल बुधवार के दिन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की इसके बाद उन्होंने पीड़िता को आश्वासन देते हुए कहा कि आपको न्याय जरूर मिलेगा हम आपको न्याय दिलाएंगे। पीड़िता ने कहा कि यह हाई कोर्ट का फैसला उसके परिवार के लिए काल साबित हो रहा है। पीड़िता का कहना है कि वह हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी।

देश की बेटियां सुरक्षित नहीं

पीड़िता का कहना है कि इस देश में पहली बार ऐसा हुआ कि रेप केस में सजा पर रोक लगाकर आरोपी को आजाद छोड़ दिया गया। देशभर के सभी बेटियों डरी हुई है की आने वाले समय में उनके साथ भी ऐसा होगा और अपराधी बचकर निकल जाएंगे। अपराधी को हमसे 5 किलोमीटर दूर रहने का कहकर हमें ही अपने घर में कैद करके रख दिया गया है। लेकिन हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि वह हमें न्याय जरूर दिलाएगा। पीड़िता ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में जाएगी इस फैसले के खिलाफ।

जमानत पर रिहा करने के आदेश

हाई कोर्ट की तरफ से 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा मिलने वाले पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को सजा की अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया और दिल्ली में रहने के साथ कई सख्त शर्तें बताकर इसे जमानत देने के आदेश दे दिए गए। इस आरोपी को अब जमानत मिल जाएगी।

पीड़िता ने इंडिया गेट पर किया प्रदर्शन

हाल ही में मंगलवार को देर शाम जब पीड़िता को इस मामले में जानकारी मिली कि आरोपी कुलदीप सिंह सिंगर की सजा निलंबित की गई है और हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने के लिए कहा है तब पीड़िता ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपनी मां और महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ मिलकर दिल्ली में इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पीड़िता का कहना है कि देशभर की बेटियां डरी हुई है। अगर आरोपी ऐसे ही छूटते रहे तो देश की बेटियों का क्या होगा।

Read More:- मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं में तेजी, वही कोहरा पड़ा कमजोर, जाने कितना लुढ़का आज का तापमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?