Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के भर्रीढांड में दो बाइक की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत अन्य 3 गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के भर्रीढांड में दो बाइक की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत अन्य 3 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र के भर्रीढांड गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। दो बाइक की भिड़ंत से यह दुर्घटना हुई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद यहां घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मरवाही में लाया गया। अस्पताल में इलाज के चलते परिजनों और अस्पताल के स्टाफ में कहा सुनी हो गई। इस घटना के बाद फिर एक बार जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है।

विपरीत दिशा से आ रही बाइक में हुई भिड़ंत

इस दुर्घटना के बाद मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि दुर्गेश रजक बाइक चल रहा था। इसके साथ ईश्वर और विवेक इसकी बाइक पर बैठे हुए थे। यह तीनों युवक भर्रीढांड से मरवाही की तरफ जा रहे थे। रास्ते में इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक जिस पर नोहर सिंह नामक युवक सवार था। एक दूसरे से यह दोनों बाइक टकरा गई और हादसा हो गया। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्गेश रजक की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई। बाकी तीन युवा गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती कराया गया

गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन तीनों ही युवकों को गंभीर रूप से चोटे आई है, उनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इन्हीं युवकों में से ईश्वर की हालत बहुत गंभीर है। जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर बिलासपुर रेफर किया गया है। वही विवेक को थोड़ी कम चोटे हैं जिसके चलते उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वही नोहर सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है।

परिजनो में इलाज में देरी के चलते आक्रोश

परिजनों के पहुंचने के बाद अस्पताल में इलाज को लेकर देरी को देखते हुए मृतक और घायलों के परिजन आक्रोश में आ गए हैं। परिजनों और अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध न होने की वजह से इनमें बहस छिड़ गई। इसी बात को लेकर काफी देर तक बहुत बड़ा हंगामा हुआ। रजक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। मरवाही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More:- मध्यप्रदेश में बर्फीली कंपकंपी हवाएं चल रही, 31 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?