Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » नए साल के आगमन पर बुरी नजर से घर को सुरक्षित रखेगी यह उपाय, जाने क्या है उपाय

नए साल के आगमन पर बुरी नजर से घर को सुरक्षित रखेगी यह उपाय, जाने क्या है उपाय

Vastu Tips:- नया साल शुरू हो चुका है अब ऐसे में बुरी नजर से घर को बचाने के लिए लोग कई तरह के अलग-अलग उपाय करते हैं। यह नया साल अच्छी तरह से बीते और सभी कार्य बने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और सबका स्वास्थ्य ठीक रहे साथ ही किसी की बुरी नजर ना लगे। इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे। इन उपायों से आपके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा। अगर आप यह उपाय आजमाते हैं तो यह साल आपका बहुत अच्छा जाएगा और आपको किसी की बुरी नजर नहीं लग पाएगी। आइए उपायों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

घोड़े की नाल का उपाय

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत ही खास महत्व है। अगर आप वास्तु शास्त्र का सही तरह से इस्तेमाल करते हैं तो आपके जीवन में सुख समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य बना रहता है। साथ ही उपाय आपको बुरी नजर से भी बचाते हैं। अक्सर घर को किसी न किसी की बुरी नजर जरूर लग जाती है। ऐसे में आपको इस बुरी नजर से घर को बचाने के लिए घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल जरूर टांग देनी चाहिए। ऐसा करने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती और नेगेटिव ऊर्जा घर में नहीं आती है।

दिए का उपाय

घर में अगर अच्छी एनर्जी चाहिए और किसी की बुरी नजर से छुटकारा चाहिए तो आपको ऐसे में इस नए साल के साथ कुछ उपाय आजमाने होंगे। इसके लिए आपके घर के बाहर एक दिया जलाना होगा। अगर आप घर के बाहर रोजाना दरवाजे के सामने दिया जलाते हैं तो यह आपके घर में अच्छी ऊर्जा लेकर आता है और सब कुछ अच्छा और पॉजिटिव हो जाता है।

अन्य उपाय

अगर आप घर के बाहर वास्तु शास्त्र के अनुसार बड़े बॉल में पानी रखते हैं या फिर अशोक और आम के पत्ते का बंधनवार बांधते हैं तो इससे घर को बुरी नजर नहीं लगती है। ऐसा करने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह घर को बुरी नजर से बचने के बहुत ही सटीक उपाय है।

Read More:- मार्केट को अपनी एंट्री से हिला देगा POCO का न्यू ब्रांड स्मार्टफोन, स्लिम डिजाइन के साथ लुक है प्रीमियम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?