Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम लगातार तेजी से बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में कभी लू की चपेट देखने को मिल रही है, तो कभी मौसम आंधी बारिश और तूफान के साथ नजर आ रहा है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण गर्मी से लोग परेशान है तो कहीं लू का असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के इस बदलते मौसम को लेकर लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं।
ऐसे में अधिकांश हिस्सों में तेज-आंधी और बारिश देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों में प्रदेश के पर्यटन नागरिक खजुराहो में जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, यहां का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बीते कुछ सालों में यह सबसे ज्यादा रहा है। वहीं कुछ जिलों में 44 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच चुका है।
कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की माने तो आंधी बारिश-तूफान आ सकता है। ऐसे में ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निमाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जहां पर मौसम अचानक से बदल सकता है।
कई शहरों में भीषण गर्मी की संभावना
मध्यप्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी की संभावना जताई जा रही है। जिसमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिला में लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है।
एक मई तक बदलेगा मौसम का मिजाज
मध्यप्रदेश में आने वाली 1 मई तक मौसम मिला-जुला रहने की संभावना जताई जा रही है। भोपाल मौसम विभाग केंद्र के अनुसार वर्तमान में चक्रवर्ती परिसंचरण और एक तरफ रेखा सक्रिय है जिसकी वजह से ऐसा मौसम देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में आंधी तूफान और बारिश होने की संभावना है तो कहीं गर्म हवाएं चलेगी।
गर्मी से मिलेगी थोड़ी-बहुत राहत
मध्यप्रदेश में सोमवार शाम सागर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हल्की-फुल्की बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों की माने तो 28 अप्रैल से लू का असर धीरे-धीरे कम होगा और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
Read More:- छत्तीसगढ़ के बिजली विभाग में हुआ करोड़ों रुपए का घोटाला, पिछले 4 साल से हो रहा था फर्जीवाड़ा





