Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार को सुबह के समय रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। सुबह होते ही राहगीरों की नजर इस शव पर पड़ी जिसके बाद इसकी जानकारी फाटक में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को पहुंचाई गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव

जानकारी के मुताबिक कहां जा रहा है कि टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर यह घटना देखने को मिली है। इस बात की जानकारी फाटक के कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई मौके पर कौरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के आसपास है। इतना ही नहीं उसके सिर और धड़ कटे हुए हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सीएसईबी चौकी पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है साथ ही पंचनामा तैयार किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं और इस मामले की पूरी तरह से जांच पड़ताल की जा रही है।

Read More:- कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, ऑनलाइन भी कर पाएंगे आवेदन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?