Home » उत्तर प्रदेश » UP के पथवारी मंदिर में रात 2:30 बजे हुआ कुछ ऐसा, घंटी बजते ही उमड़ पड़ी भीड़

UP के पथवारी मंदिर में रात 2:30 बजे हुआ कुछ ऐसा, घंटी बजते ही उमड़ पड़ी भीड़

UP News : आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित बड़ा उखर्रा के पथवारी मंदिर में चोरी की वारदात उस समय नाकाम हो गई, जब स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी मौके पर ही पकड़ लिया गया। देर रात मंदिर से घंटे चोरी कर रहे तीन युवकों में से एक को लोगों ने दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय निवासी बॉबी ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे वह घर की छत पर सो रहे थे।

इसी दौरान मंदिर की ओर से लगातार घंटा बजने की आवाज सुनाई दी। उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने मंदिर की ओर देखा। वहां कुछ युवक मंदिर से घंटे उतारकर बोरी में भर रहे थे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और चोरों का पीछा शुरू कर दिया।

UP का पथवारी मंदिर

स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अरुण निवासी नगला लालजीत, थाना सदर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से करीब 40 छोटे-बड़े घंटे बरामद किए गए, जिन्हें मंदिर से चोरी किया गया था। लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपने फरार साथियों में एक का नाम मनोज बताया। पुलिस को मंदिर के बाहर बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे फरार आरोपी मनोज की बताया जा रहा है। आशंका है कि तीनों आरोपी पहले से चोरी की योजना बनाकर मंदिर पहुंचे थे और घंटों को ले जाने की तैयारी कर चुके थे।

तलाश में जुटी पुलिस

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके कब्जे से चोरी किए गए घंटे बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, फरार दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Read More : UP विधानसभा में पेश होगी जांच रिपोर्ट, 450 पन्नों पर चर्चा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?