Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश पर टूटा भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों का पारा पहुंचा 44 डिग्री से ऊपर, 13 जिलों में लू का अलर्ट

मध्यप्रदेश पर टूटा भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों का पारा पहुंचा 44 डिग्री से ऊपर, 13 जिलों में लू का अलर्ट

Weather News:- मध्यप्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश का पारा अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। बीते कई दिनों से गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वहीं बीते कई दिनों से इंदौर, भोपाल और जबलपुर में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। ऐसे में गर्मी अपना कहर बरसा रही है।

मध्यप्रदेश के लगभग 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में कई शहर गर्म रातों से परेशान होते नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब ऐसे में आंधी और हल्की बारिश भी गर्मी को कम नहीं कर पा रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के कई शहरों में मौसम बदलता नजर आ रहा है और तापमान में लगातार तेजी नजर आ रही है।

कई शहरों का पुराना रिकॉर्ड टूटा

मध्यप्रदेश में कई शहरों का पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है। खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है यहां का तापमान 45 डिग्री रहा है। वही ऐसे में इंदौर शहर ने भी पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल इंदौर में सबसे तेज गर्मी पड़ी है वही भोपाल और जबलपुर में भी 3 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है।

कई शहरों में लू का अलर्ट

मध्यप्रदेश के कई शहरों में लू का अलर्ट देखने को मिला है। ऐसे में इन जिलों में भयानक गर्मी दर्ज की जा रही है जिसमें कई जिलों के नाम शामिल है इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, शाजापुर, देवास, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा इन शहरों में वार्म नाइट की स्थिति बन चुकी है और लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर

मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में लगभग 9 से ज्यादा शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वही यह तापमान इस सीजन का सबसे ज्यादा माना जा रहा है। शहरों में दिन भर सड़कों पर सन्नाटा और तेज धूप देखने को मिल रही है। जिससे आम जनता का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Read More:- विष्णु भगवान के सहस्त्रनाम का पाठ जीवन में करेगा कई बदलाव, शांति और सुख-समृद्धि से घर होगा परिपूर्ण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?