Home » उत्तर प्रदेश » Sawan: 24 घंटे में हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर गांव पहुंचे शिवभक्त, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

Sawan: 24 घंटे में हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर गांव पहुंचे शिवभक्त, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

Sawan 2026 : सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरिद्वार की हर की पौड़ी से डाक कांवड़ लेकर निकले करीब 65 शिवभक्त महज 24 घंटे में गांव अंगूठी पहुंच गए। गांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और शिव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया।

शिवभक्त दो कैंटरों से हरिद्वार पहुंचे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे हर की पौड़ी से डाक कांवड़ उठाने के बाद उन्होंने लगातार यात्रा की और सोमवार सुबह लगभग 11 बजे गांव अंगूठी पहुंचे। गांव में पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Sawan 2026

गांव पहुंचने पर समाजसेवी सत्यपाल सिंह सहित ग्रामीणों ने शिवभक्तों का स्वागत किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु गोला कुआं स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। किरावली क्षेत्र के महुअर गांव में भी शिवभक्त कासगंज से डाक कांवड़ लेकर पहुंचे। यहां बाबा गोपालदास मंदिर परिसर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया गया। पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की।

उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पहले सोमवार पर बिचपुरी, मिढ़ाकुर, लड़ामदा, सदरवन, चौहटना, मघटई, पथौली, सहारा और आसपास के गांवों के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। दिनभर मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजते रहे। सावन के पहले सोमवार पर क्षेत्रभर में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का उत्साह देखने को मिला।

Read More : UP Politics 2027: तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट तेज; चंद्रशेखर, ओवैसी समेत कई नेता साध रहे सियासी समीकरण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?