Renewable Energy Stocks : भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और इसमें रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। बढ़ती बिजली की मांग, सरकारी नीतियां और क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ता झुकाव इस सेक्टर को निवेश के लिहाज से आकर्षक बना रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन कंपनियों की ऑर्डर बुक मजबूत होती है, उनकी भविष्य की कमाई भी बेहतर रहने की संभावना रहती है।
वहीं, निवेशक ऐसे स्टॉक्स पर फोकस कर रहे हैं, जिनके पास बड़े और लंबे समय के प्रोजेक्ट्स हैं। यदि आप भी लगातार शेयर मार्केट की दुनिया को वॉच कर रहे हैं और अपनी किस्मत आजमाने के फिराक में हैं, तो यह आपके लिए समय मौका हो सकता है! हालांकि, इससे पहले जरूरी है कि आप एक्पर्ट्स की सलाह ले लें क्योंकि स्टॉक मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है।
Renewable Energy Stocks
सुजलॉन एनर्जी विंड एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी है, जो टरबाइन बनाने से लेकर इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस तक का काम करती है। Q3 FY26 के अंत तक कंपनी की ऑर्डर बुक 6.4 GW तक पहुंच गई है। कंपनी 2028 तक अपने EPC बिजनेस को 50 फीसदी तक बढ़ाने की योजना बना रही है। स्टॉक पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में इसमें करीब 35% की तेजी देखने को मिली है और यह 55 रुपये के आसपास पहुंच गया है।
Premier Energies में मजबूत ग्रोथ
प्रीमियर एनर्जी सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग में एक स्थापित नाम है। कंपनी को Q4 FY26 में करीब 25.77 अरब रुपये के ऑर्डर मिले हैं, जिनका निष्पादन आने वाले दो साल में होगा। इसके अलावा कंपनी, अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी तेजी से बढ़ा रही है और 2026 तक इसे 10 GW से ज्यादा करने की योजना है। स्टॉक ने भी पिछले एक महीने में 15% से ज्यादा की बढ़त दिखाई है।
Vikram Solar की मजबूत मौजूदगी
विक्रम सोलर देश की प्रमुख सोलर कंपनियों में से एक है और 39 देशों में काम कर रही है। कंपनी की ऑर्डर बुक 10.6 GW तक पहुंच चुकी है, जो आने वाले समय के लिए अच्छी रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है। हाल ही में कंपनी को NTPC ग्रीन एनर्जी से बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे इसकी ग्रोथ को और मजबूती मिल सकती है। स्टॉक ने भी पिछले एक महीने में 20% से ज्यादा की तेजी दिखाई है।
क्यों बढ़ रही दिलचस्पी?
रिन्यूएबल सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। इसका कारण है सरकार का 2030 तक क्लीन एनर्जी क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य और कंपनियों की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन। हालांकि, तेजी के बावजूद निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार में उतार-चढ़ाव और पॉलिसी बदलाव का असर इन स्टॉक्स पर पड़ सकता है। इसलिए निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ती मांग के चलते ये तीनों रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक्स निवेश के लिहाज से आकर्षक नजर आ रहे हैं। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह सेक्टर आने वाले समय में बेहतर मौके दे सकता है।
Read More : Rajasthan में सोलर पावर पर संकट, 4 GW बिजली कटौती; परेशान





