Home » उत्तर प्रदेश » Rajasthan के CM भजनलाल शर्मा के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह

Rajasthan के CM भजनलाल शर्मा के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह

Rajasthan
Rajasthan

CM Rajasthan : उत्तर भारत में सोमवार सुबह छाए घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर साफ दिखाई दिया। इसी वजह से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हेलीकॉप्टर को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना सुबह उस वक्त हुई, जब मुख्यमंत्री दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह करीब 11.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। सुबह के समय पूरे उत्तर भारत में कोहरे की मोटी परत जमी हुई थी। थोड़ी देर बाद जब कोहरा कुछ हद तक छंटा, तब पायलट ने उड़ान भरने का फैसला लिया।

हेलीकॉप्टर जैसे ही आगरा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) क्षेत्र में पहुंचा, उसी दौरान जयपुर से मौसम को लेकर अहम सूचना आई। बताया गया कि जयपुर में कोहरा फिर से घना हो गया है और दृश्यता बेहद कम है। हालात को देखते हुए जयपुर में लैंडिंग सुरक्षित नहीं मानी गई।

Rajasthan: ATC ने दिया जवाब

इस पर आगरा एटीसी ने तुरंत फैसला लेते हुए हेलीकॉप्टर को खेरिया एयरपोर्ट पर उतारने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही आगरा पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत एयरपोर्ट पहुंच गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करीब एक घंटे तक आगरा एयरपोर्ट पर रुके। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और एयरपोर्ट परिसर में सीमित आवाजाही रखी गई। प्रशासन की ओर से लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। पायलट और एटीसी के बीच भी लगातार संपर्क बना रहा।

दोपहर के समय जब जयपुर में मौसम कुछ बेहतर हुआ और कोहरा कम होने की सूचना मिली, तब उड़ान की अनुमति दी गई। इसके बाद दोपहर करीब 1.15 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आगरा से जयपुर के लिए रवाना हुआ।

मौसम से जुड़ा मामला

इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी या अन्य खतरे की स्थिति सामने नहीं आई। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी तरह मौसम से जुड़ा मामला था और एहतियात के तौर पर लैंडिंग कराई गई थी। घने कोहरे के चलते इन दिनों उत्तर भारत में ट्रेन, फ्लाइट और हेलीकॉप्टर सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठा रहे हैं।

Read More: Mysterious Temple: भारत का अनोखा मंदिर, जहां हवा में लटका है खंभा!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?