Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, तूफान का असर, तापमान में फिर एक बार होगी वृद्धि

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, तूफान का असर, तापमान में फिर एक बार होगी वृद्धि

Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम बदला बदला नजर आ रहा है। ऐसे में कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। वही 10 अप्रैल से मौसम साफ होते ही गर्मी तेजी से बढ़ती नजर आएगी और तापमान में 5 से 6 डिग्री तक उछाल देखने को भी मिलने वाला है। जिससे प्रदेश घर में गर्मी बढ़ेगी और लोगों को परेशानियां होने लगेगी। बढ़ते तापमान के चलते भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय होगा जिसकी वजह से उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, चमक-धमक के साथ आंधी-बारिश तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

फिर बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज फिर एक बार बदलेगा जिसकी वजह से कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की जा रही है।

तीन सिस्टम हुए एक साथ सक्रिय

मध्यप्रदेश में एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय हुई जिसकी वजह से बुधवार को उत्तर-पूर्व और पश्चिमी हिस्सों में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गए। इसी वजह से भोपाल समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश और तेज हवाएं दर्ज की गई है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

नया सिस्टम होगा सक्रिय

मध्यप्रदेश में 11 अप्रैल से फिर एक नया सिस्टम सक्रिय होगा। उत्तर पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा जिसकी वजह से मध्यप्रदेश पर इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में रायसेन, छतरपुर, उज्जैन और शिवपुरी में बारिश के चलते खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल भीगी जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो सकता है ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में दर्ज किया गया उछाल, जाने आज कितना चल रहा ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?