Home » उत्तर प्रदेश » Lucknow University में दाखिले का एक और मौका, BBAU में आवेदन शुरू; पुनर्वास विवि की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

Lucknow University में दाखिले का एक और मौका, BBAU में आवेदन शुरू; पुनर्वास विवि की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

Lucknow University : दाखिले की पहली प्रक्रिया में सीट हासिल नहीं कर सके अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। राजधानी लखनऊ के दो विश्वविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छात्रों को एक और मौका दिया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने खाली सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया है। वहीं, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के जरिए प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है।

बीबीएयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर प्रवेश के लिए सोमवार को नया कार्यक्रम जारी किया। विश्वविद्यालय के अनुसार विभिन्न विषयों में करीब 20 प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए सीयूईटी और नॉन-सीयूईटी दोनों वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

Lucknow University

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होकर 18 अगस्त तक चलेगी। ऐसे अभ्यर्थी, जिनका पहले चरण में प्रवेश नहीं हो पाया है, खाली सीटों के आधार पर अब दोबारा प्रवेश का अवसर हासिल कर सकते हैं। बीबीएयू में द्वितीय स्पॉट काउंसिलिंग 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने का चालान जनरेट होगा।

चयनित अभ्यर्थियों को 23 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। तय समय में शुल्क जमा नहीं करने पर संबंधित सीट रद्द कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी भी अपनी पात्रता के अनुसार खाली सीट वाले दूसरे पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दूसरी मेरिट सूची जारी

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने भी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीयूईटी के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट पर अपनी मेरिट स्थिति देख सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची के तहत काउंसिलिंग और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 13 अगस्त को होगी। वहीं, प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए प्रक्रिया 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

मिलेगा प्रवेश का मौका

दूसरी मेरिट सूची की प्रक्रिया बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी (सीएस एंड आईटी), बीबीए, बीकॉम एलएलबी ऑनर्स, बीफार्मा, बीफार्मा लेटरल एंट्री, बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री और बैचलर इन प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (बीपीओ) समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगी। ऐसे में पहली सूची में जगह नहीं बना सके अभ्यर्थियों के लिए अब इन दोनों विश्वविद्यालयों में दाखिले की उम्मीद बनी हुई है।

Read More : Hariyali Teej पर छाया राजवाड़ा लुक, हरी साड़ियों से लेकर ग्रीन नेल आर्ट तक बढ़ा क्रेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?