OnePlus 15s:- वनप्लस एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में जुट चुका है। हालांकि मार्केट में वनप्लस के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद है लेकिन ऐसे में एक और तगड़ा स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस वनप्लस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग को लेकर फीचर्स और डिटेल्स के साथ कई खबरें लीक हो चुकी है जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को मई या फिर जून के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में आपको कई शानदार अपडेट देखने को मिलेंगे इसके साथ ही इसमें आपको सबसे खास लेटेस्ट अपडेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 का प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे कई तगड़े फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus 15s बताया जा रहा है।
लॉन्चिंग डेट कब है?
भारतीय बाजार में स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है लीक रिपोर्ट्स की माने तो मई के महीने में स्मार्टफोन को भारत में Q2 के आखरी में या फिर Q3 की शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन मई या फिर जून के महीने के आसपास लॉन्च हो सकता है। कंपनी का यह रीब्रांडेड वजन हो सकता है इससे पहले से चीन में लॉन्च किया गया था।
वनप्लस स्मार्टफोन के फीचर्स
वनप्लस के इस स्मार्टफोन के फीचर्स की अगर बात करें तो मार्केट में इसे कई फीचर्स के साथ लांच किया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको शानदार बैटरी मिलेगी जो की 7000mAh की रहने वाली है। इसके साथ ही इसमें आपको 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा। इसमें आपको 6.32 इंच का अमोलेड डिस्पले मिल जाएगा 165Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा, साथ ही इसमें आपको 1800 निट्स की ब्राइटनेस मिल जाएगी।
इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाएगा और 3.5x पेरिस्कोप लेंस भी इसमें शामिल किया गया है। इसमें जूम और फोटो क्वालिटी बहुत ही शानदार रहने वाली है साथ ही इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्लै फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस फोन को सुरक्षित रखने के लिए उसकी रेटिंग ip69k है।
वनप्लस स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत
वनप्लस के इस स्मार्टफोन की कीमत की अगर बात करें तो ऐसी अफवाह है कि इसकी कीमत लगभग ₹60000 से कम हो सकती है। वहीं इससे मिलता-जुलता स्मार्टफोन वनप्लस 15t चीन में 4299 चीनी डॉलर यानी की 58000 में लॉन्च किया गया है।
Read More:- उत्तरप्रदेश और दिल्ली को मिलेगी नई सौगात, पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन




