Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश और दिल्ली को मिलेगी नई सौगात, पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन

उत्तरप्रदेश और दिल्ली को मिलेगी नई सौगात, पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश और दिल्ली को आज नई सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी आज मंगलवार को 11963 करोड़ से तैयार हुए दून-दिल्ली इकोनामिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर रहे हैं जो कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के साथ दिल्ली को भी नई सौगात के रूप में मिलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह लगभग 10:30 पर पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से वह सराहनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 पर पहुंचने वाले हैं।

वही 11:10 पर एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखने जाएंगे इसके बाद एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर से होते हुए सुबह 10:35 पर पीएम मोदी कार में मां डाट काली मंदिर पहुंचने वाले हैं। इसके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहने वाले हैं।

एक्सप्रेसवे का होगा उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक दिल्ली देहरादून इकोनामिक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम भी यहां उपस्थित रहने वाले हैं। इतना ही नहीं जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह के लगभग 8:00 बजे लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सरसावा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाली है। 9:15 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली है।

इसके बाद हेलीकाप्टर से सुंदरपुर हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएगी वह सुंदरपुर सुबह 10:45 पर पहुंचेगी और इसके बाद 10:50 से 10:55 तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद वह 12 15 से 1:55 तक प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण भी देखने वाली है। दोपहर के 2:00 बजे हेलीकॉप्टर से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएगी वहां से दोपहर 2:15 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, उनका कार्यक्रम कुछ इस प्रकार निश्चित किया गया है। जिसमें वह 9:15 बजे सरसावा एयरपोर्ट से सुंदरपुर हेलीपैड के लिए निकलेंगे और सुबह 11:15 से 11:25 तक वन्य जीव कॉरिडोर मैं घूमेंगे फिरेंगे जिसके बाद 11:30 पर वह एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखते हुए भ्रमण करेंगे। इसके बाद 11:40 से 11:50 तक वह काली मंदिर में पूजन और आराधना करेंगे। इसके बाद दोपहर के लगभग क्या 12:15 बजे जनसभा पर पहुंचेंगे और दोपहर 2:00 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा सुंदरपुर स्थित हेलीपैड से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

उसके बाद दोपहर 2:20 पर सरसावा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए राजकीय विमान से जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सुबह 10:45 बजे गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद वह दोपहर 12:30 पर देहरादून स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे और उद्घाटन कार्यक्रम में बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल रहने वाले हैं।

Read More:- मध्यप्रदेश के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, कई शहरों का तापमान पहुंचा 41 डिग्री से ऊपर, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?