Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री Narendra Modi के UAE पहुंचने पर अबूधाबी में उनका भव्य स्वागत किया गया। UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और UAE के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
180 मिनट के दौरे में PM मोदी ने UAE के साथ रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई दी, LPG सप्लाई से लेकर रक्षा सहयोग और निवेश तक कई अहम समझौते हुए।
ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर बड़े समझौते
दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत और UAE के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लगी। LPG सप्लाई, स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर को लेकर MoU साइन किए गए। UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
Modi UAE Visit: पश्चिम एशिया संकट पर भारत का बड़ा संदेश
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के हर प्रयास का समर्थन करेगा। PM मोदी ने UAE को अपना “दूसरा घर” बताते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती भरोसे और साझेदारी की मजबूत नींव पर खड़ी है।
Modi UAE Visit: 180 मिनट का दौरा, लेकिन बड़े संदेश
प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा करीब 180 मिनट का रहा, लेकिन इस छोटे दौरे ने कई बड़े रणनीतिक संकेत दिए। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने UAE के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया है।
अब नीदरलैंड दौरे पर मोदी
UAE दौरा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 15 से 17 मई तक के नीदरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि इस दौरे में व्यापार, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक सहयोग पर फोकस रहेगा।




