Home » उत्तर प्रदेश » ME Course in Agra: कंप्यूटर साइंस से सिविल तक 5 ब्रांच में मिलेगा दाखिला, 3 अगस्त से प्रक्रिया शुरू

ME Course in Agra: कंप्यूटर साइंस से सिविल तक 5 ब्रांच में मिलेगा दाखिला, 3 अगस्त से प्रक्रिया शुरू

ME Course in Agra : इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा का नया रास्ता खुलने जा रहा है। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में चल रहे इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी यानी आईईटी में अब एमई पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए 3 अगस्त से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शुरुआती चरण में पांच प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं में ही विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। हर ब्रांच में 20-20 सीटें तय की गई हैं जिससे पांचों शाखाओं को मिलाकर कुल 100 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला हो सकेगा।

आईईटी के प्रभारी प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एमई कोर्स में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाएगी।

ME Course in Agra

एमई पाठ्यक्रम शुरू होने से इंजीनियरिंग में स्नातक कर चुके विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए अब बाहर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वे अपने ही विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में मनचाही ब्रांच चुनकर उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को अपने शहर में रहकर ही तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञता पाने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय में आईईटी की ओर से एमई की पढ़ाई शुरू होना तकनीकी शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

दो साल से चल रही थी कोशिश

अब तक इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन के बाद मास्टर्स के लिए दूसरे संस्थानों की तलाश करनी पड़ती थी। अब विश्वविद्यालय परिसर में ही पांच अलग-अलग ब्रांच में एमई की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा के विकल्प और बढ़ जाएंगे। प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने बताया कि इस कोर्स को शुरू कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन बीते दो साल से लगातार प्रयासरत था। एमई में दाखिले के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग को शामिल किया गया है। सभी शाखाओं में 20-20 सीटें होने के चलते कुल 100 विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा।

Read More : Vehicle Rules: पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री अब होगी पूरी तरह डिजिटल, डीलरों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?