Delhi News : दिल्ली के Vivek Vihar इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई लोगों की जान आग की लपटों से नहीं बल्कि दम घुटने से गई।

घना धुआं बिल्डिंग में तेजी से भर गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Delhi के विवेक विहार में भीषण आग
प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। माना जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सबसे बड़ा कारण इमारत के इलेक्ट्रॉनिक लॉक वाले दरवाजे बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान ये दरवाजे समय पर खुल नहीं पाए, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया।
#WATCH दिल्ली: शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/EwO9prNL6P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शाहदरा के विवेक विहार में घटनास्थल पर पहुंचे जहां चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया, “दुखद घटना है। लगभग 20 लोगों की जान बचाई गई है। 9 लोग हताहत हुए हैं। घटना की जांच की जाएगी।”
#WATCH दिल्ली: दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शाहदरा के विवेक विहार में घटनास्थल पर पहुंचे जहां चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया, “दुखद घटना है। लगभग 20 लोगों की जान बचाई गई है। 9 लोग हताहत हुए हैं। घटना की जांच की जाएगी।” pic.twitter.com/p2LxFOxnOu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
लोहे की ग्रिल से घिरी थी बिल्डिंग
इमारत के पीछे और खुले हिस्सों को भी लोहे की जाली से पूरी तरह बंद किया गया था। इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतें आईं। बचाव दल को अंदर पहुंचने और लोगों को बाहर निकालने में समय लगा, जो इस हादसे में भारी पड़ गया। इस घटना के बाद बिल्डिंग सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इमरजेंसी के समय खुलने वाले रास्ते और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। इस मामले में लापरवाही ने एक बड़ी त्रासदी को जन्म दिया।
जांच के आदेश
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने आएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Read More : UP में आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, मिली मजबूती





