Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश के मौसम का फिर बदला मिजाज, ठंड से कपकपा रहे लोग, उत्तरी एमपी में ठंड का प्रकोप

मध्यप्रदेश के मौसम का फिर बदला मिजाज, ठंड से कपकपा रहे लोग, उत्तरी एमपी में ठंड का प्रकोप

Weather News:- मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से ठंड का मौसम लगातार एक जैसा बना हुआ है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता भी बहुत कम देखने को मिल रही है आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहने की पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि घने कोहरे के बीच ठंड से कुछ राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लगातार कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप नजर आ रहा है। हालाँकि आने वाले कुछ दिनों में मौसम के बदले की सम्भावना जताई जा रही है।

कई शहरों में कोहरे का अलर्ट

मध्यप्रदेश के कई शहरों में मौसम विभाग की तरफ से कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना के साथ इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहने की संभावना है।

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले कुछ दिन मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 15 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और मुहावरा गिरने के भी संभावना है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है और कोहरे की वजह से लोग परेशान हो सकते हैं।

कई सालों का टूटा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में बीते कई सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। बीते कई सालों में इतनी ठंड में पड़ी जितनी इस साल दर्ज की गई है। नवंबर महीने में 84 साल और दिसंबर महीने में पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। वही भोपाल शहर में बीते 10 सालों का रिकॉर्ड टूटा है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, जाने आज के बाजार में ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?