Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं और ठिठुरन की पड़ रही डबल मार, कई शहरों में बिछी घने कोहरे की चादर

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं और ठिठुरन की पड़ रही डबल मार, कई शहरों में बिछी घने कोहरे की चादर

Weather News:- मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मध्यप्रदेश के लगभग 17 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का असर देखा जा रहा है जिसके चलते कई ट्रेनें लेट चल रही है। यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है। वही प्रदेश के लगभग 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश में ठंड अपना विकराल रूप दिखा रही है। शुक्रवार यानी कि आज प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के लगभग 17 जिलों में मध्यम कोहरा नजर आ रहा है। वही दिल्ली से भोपाल और इंदौर के साथ उज्जैन में आने जाने वाली कई ट्रेनें लगातार लेट चल रही है।

दिन रात पड़ रही एक जैसी ठंड

कई जिलों में दिन और रात दोनों ही समय एक जैसी ठंड देखने को मिल रही है। गुरुवार को तापमान में लगातार 12 डिग्री से नीचे चला गया है। ग्वालियर का पारा एक ही दिन में 7.8 डिग्री लुढ़क गया और 10.4 डिग्री पर पहुंच गया और वही न्यूनतम तापमान केवल 4.3 डिग्री ज्यादा रह गया है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है।

कई जिलों में शीतलहर का असर आ रहा है नजर

मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और शहडोल में कोल्ड वेव का प्रभाव नजर आ रहा है। वही मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

प्रदेश में इस बार जनवरी महीने में ठंड का रिकॉर्ड टूट सकता है। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और कई सालों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में माइनस जैसी ठंड महसूस हो रही है। जिसमें घना कोहरा और शीतलहर दोनों देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ रही है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौड़ जारी, जाने आज कितना बदले बाजार में भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?